30 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मुंबई के लोगों को BEST ने दी खुशखबरी, अब वीकेंड और छुट्टियों के दिन चलेंगी ज्यादा बसें

Mumbai BEST Bus: बेस्ट छुट्टियों के दिन पूरी क्षमता से अपनी बसें नहीं चलाता है। इससे आम मुंबईकरों को काफी परेशानी होती है। इससे निजात दिलाने के लिए बेस्ट ने अहम निर्णय लिया है।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Mar 25, 2023

best_bus strike.jpg

मुंबई में बेस्ट बस सेवा प्रभावित

BEST Run More Buses in Mumbai: मुंबई के लोगों की सुविधा के लिए बृहन्मुंबई विद्युत आपूर्ति एवं परिवहन (बेस्ट) उपक्रम ने बड़ा फैसला लिया है। इसके तहत बेस्ट रविवार और छुट्टियों के दिन अपनी बसों को चलाने के लिए एक नया पैटर्न पेश करने जा रहा है। अभी मुंबई की सड़कों पर रविवार को सिर्फ 60 फीसदी बेस्ट की बसें ही चलती हैं। लेकिन बेस्ट ने अब 80 फीसदी से ज्यादा बसें वीकेंड और छुट्टियों के दिन चलाने का फैसला लिया है।

मुंबई लोकल को इस मेट्रो शहर की लाइफलाइन कहा जाता है। दरअसल रविवार और छुट्टियों के दिन पश्चिमी, मध्य (मेन लाइन) और हार्बर रेलवे मरम्मत का काम करते हैं। इस वजह से रविवार और छुट्टियों के दिन अमूमन मेगाब्लॉक होता है। ऐसे में लोकल ट्रेनें केवल 40 फीसदी क्षमता से चलती हैं। इसलिए मुंबईकरों को कहीं आने-जाने में काफी दिक्कत होती है। और छुट्टियों के दिन कही जानें के लिए लोगों को बेस्ट बसों, टैक्सियों और ऑटो रिक्शा से यात्रा करना पड़ता है। यह भी पढ़े-मुंबई में बेस्ट की डबल डेकर AC बस सेवा जल्द होगी शुरू, जानें- खासियत, रूट और टिकट की कीमत

यहां तक कि बेस्ट भी छुट्टियों के दिन पूरी क्षमता से बसें नहीं चलाता। इससे आम मुंबईकरों को काफी परेशानी होती है। इससे निजात दिलाने के लिए बेस्ट अपनी बसों के संचालन में अहम बदलाव करेगी।

बेस्ट के महाप्रबंधक लोकेश चंद्र ने कहा कि विभिन्न पहलुओं का विश्लेषण करने के बाद परिवहन विभाग ने बेस्ट बसों के रविवार और छुट्टी के दिन संचालन के पैटर्न को फिर से डिजाइन करने का फैसला किया है। वर्तमान में, बेस्ट शहर में प्रतिदिन 3,600 से अधिक बसों का संचालन करता है, जिनका उपयोग सप्ताह के दिनों में 35 लाख से अधिक यात्रियों द्वारा किया जाता है। इस बीच, वर्तमान में लगभग 25,000 टैक्सियाँ शहर की सड़क पर चल रही हैं, जिनमें से लगभग 40 फीसदी ही रविवार को चलती हैं।

गौरतलब हो कि 75 वर्ष पुरा कर चुकी बेस्ट मुंबई और इसके आसपास के क्षेत्रों में बस सेवा मुहैया कराती है और इसके 3,600 बसों के बेड़े में 400 से अधिक ई-बसें शामिल हैं। बताया जा रहा है कि 2026 तक बेस्ट के बेड़े में सभी इलेक्ट्रिक बसें होंगी।