10 जून 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Mumbai News: BMC इलेक्शन से पहले सीएम शिंदे मुंबईकरों को देंगे 51 स्वास्थ्य क्लीनिकों की सौगात

मुंबई में जल्द ही बीएमसी चुनाव होने वाले हैं। बीएमसी इलेक्शन से पहले राज्य के सीएम एकनाथ शिंदे देने वाले हैं बड़ी सौगात। चुनाव से पहले सीएम एकनाथ शिंदे मुंबई में 51 स्वास्थ्य क्लीनिकों का उद्घाटन करेंगे। इन क्लीनिकों में एक डॉक्टर एक नर्स एक कंपाउंडर और एक सहायक होंगे और अलग-अलग इलाकों में आवश्यकतानुसार 8-10 घंटे काम करेंगे।

2 min read
Google source verification
cm_shinde_threat_call_1.jpg

CM Eknath Shinde

मुंबई में जल्द ही बीएमसी चुनाव होने वाले हैं। बृहन्मुंबई नगर निगम चुनाव से पहले महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे मुंबईकरों को बड़ी सौगात देने वाले हैं। बीएमसी चुनाव से पहले सीएम शिंदे मुंबई भर में 51 स्वास्थ्य क्लीनिकों का उद्घाटन करेंगे। इलेक्शन से पहले शिंदे ओएनजीसी बिल्डिंग के पास धारावी में विडिओ कॉन्फ़्रेंसिंग के जरिए ऐसे ही एक फ्री क्लिनिक का उद्घाटन करने वाले हैं, इसके बाद अगले छह महीनों में मुंबई भर में ऐसी 220 डिस्पेंसरियां शहर में काम करेंगी। यह डिस्पेंसरीयां खासकर झुग्गी-बस्तियों में अपनी सेवाएं देंगी।

बीएमसी के कार्यकारी स्वास्थ्य अधिकारी मंगला गोमारे ने बताया कि दिवंगत शिवसेना संस्थापक बालासाहेब ठाकरे की 10वीं पुण्यतिथि के अवसर पर यह काम शुरू किया जा रहा है। इन क्लीनिकों में एक डॉक्टर, एक नर्स, एक कंपाउंडर और एक सहायक होंगे और विभिन्न इलाकों में आवश्यकतानुसार 8-10 घंटे काम करेंगे। यह भी पढ़े: Maharashtra News: राहुल गांधी के बयान पर नाराज हुए वीर सावरकर के पोते, कहा- ‘सावरकर ने नहीं, नेहरू ने देशद्रोह किया’

मंगला गोमारे ने आगे बताया कि क्लीनिक पोर्टा-केबिन में आएंगे और अन्य क्लीनिक बीएमसी वार्ड ऑफिस या किराए के स्थानों के परिसर में खोलें जाएंगे। इन क्लीनिकों में फ्री चिकित्सा जांच, दवाएं, मामूली चोटों के लिए पट्टियां, 147 प्रकार के ब्लड टेस्ट प्रदान किए जाएंगे, जबकि एक्स-रे या सोनोग्राफी जैसी आवश्यकताएं बीएमसी पैनल पर अनुमोदित निजी चिकित्सा परीक्षण केंद्रों द्वारा आयोजित की जाएगी।

पहले चरण में शुरू होंगे 51 क्लीनिक: बता दें कि पहले चरण में शुरू होने वाले 51 क्लीनिकों में से कुछ ने पहले ही 2 अक्टूबर से काम करना जारी कर दिया है और लोगों से अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही हैं। आगामी छह महीनों में पॉलीक्लिनिक और डायग्नोस्टिक सेंटर शामिल हैं। कुछ मौजूदा क्लीनिकों को ईएनटी, फिजियोथेरेपी, नेत्र विज्ञान, स्त्री रोग, बाल चिकित्सा, त्वचाविज्ञान, दंत चिकित्सा आदि जैसी विशेष सुविधाएं रोगियों को प्रदान करने के लिए अपग्रेड किया जा रहा है। यह सभी क्लीनिक टैब विधि और सॉफ्ट कॉपी के जरिए मरीजों का पूरा रिकॉर्ड बनाए रखेंगे। मंगला गोमारे ने कहा कि एचबीटी क्लीनिकों को पेपरलेस और इको फ्रेंडली बनाया जाएगा।

बता दें कि इस उद्घाटन में महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे के साथ डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस, स्वास्थ्य मंत्री तानाजी सावंत, शिक्षा मंत्री दीपक केसरकर, पर्यटन मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा, सांसद राहुल शेवाले, विधायक वर्षा गायकवाड़, सुनील शिंदे, राजहंस सिंह, बीएमसी आयुक्त आईएस चहल, अतिरिक्त बीएमसी आयुक्त डॉ संजीव कुमार, उप बीएमसी आयुक्त संजय कुल्हड़े भी शामिल होंगे।