4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Mumbai News: क्राइम ब्रांच ने किया अंतरराज्यीय देह व्यापार रैकेट का भंडाफोड़, 17 महिलाओं को ऐसे छुड़ाया

मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच की टीम को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। क्राइम ब्रांच ने हाल ही में एक अवैध देह व्यापार रैकेट का भंडाफोड़ किया है, जहां देश भर की युवतियों को नौकरी का झांसा देकर नवी मुंबई ले जाया जाता था और बदले में उन्हें वेश्यावृत्ति में धकेल दिया जाता था।

2 min read
Google source verification
crimee.jpg

Crime

मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच की टीम को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। हाल ही में क्राइम ब्रांच ने एक अवैध देह व्यापार रैकेट का भंडाफोड़ किया है, जहां देश भर की युवतियों को नौकरी का झांसा देकर नवी मुंबई ले जाया जाता था और बदले में उन्हें वेश्यावृत्ति में धकेल दिया जाता था। पुलिस ने इस ऑपरेशन में 17 महिलाओं को छुड़ाया है और 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

अधिकारियों के मुताबिक, इस मामले में जांच तब शुरू हुई जब इन पीड़ितों में से एक ने इस महीने के 4 अगस्त को उनसे संपर्क किया। पीड़िता ने उन्हें बताया कि वह आर्थिक रूप से पिछड़े परिवार से आती है और आरोपी ने उसे मुंबई में घरेलू सहायिका के रूप में नौकरी दिलाने का वादा किया था। इस वादे के तहत शख्स ने उसे नवी मुंबई आने के लिए मना लिया। यह भी पढ़ें: Pune News: पुणे के अवैध स्कूल बसों पर बड़ा एक्शन, 100 से भी अधिक बसों पर लगा लाखों का जुर्माना, जानें पूरा मामला

बता दें कि क्राइम ब्रांच के अधिकारी ने बताया कि एक बार जब वह वहां पहुंची, तो उसे देह व्यापार के लिए मजबूर किया गया और उसने देखा कि उसके जैसे कई और लोग भी वहां थे। आरोपी उन्हें जबरन मुंबई और नवी मुंबई के अलग-अलग हिस्सों में होटलों और लॉज में ग्राहकों से मिलने के लिए भेजते थे और उनकी सारी कमाई रख लेते थे।

पीड़िता का बयान दर्ज कर लिया गया और मानव तस्करी रोधी प्रकोष्ठ (एएचटीसी) को मामले की जांच करने का निर्देश दिया गया है। पीड़िता से मिली जानकारी के आधार पर एएचटीसी की चार टीमों ने 5 अगस्त को नेरुल के शिरोना गांव में अलग-अलग जगहों पर समन्वित छापेमारी की। पुलिस ने सभी 17 पीड़ितों को अपनी हिरासत में ले लिया। जबकि रैकेट चलाने वाले 9 दलालों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस उपायुक्त (जांच) बालसिंग राजपूत ने कहा कि हमने दो और लोगों की पहचान की है, जिन्हें रैकेट का मास्टरमाइंड कहा जाता है। वे फरार हैं और उन्हें पकड़ने की कोशिश जारी है। हम यह भी पता लगा रहे हैं कि ये रैकेट कितने समय से चल रहा था। बता दें कि बचाई गई महिलाओं को पुनर्वास के लिए आश्रय गृह भेज दिया गया। वे भारत के अलग-अलग राज्यों से हैं और उनके परिवारों से संपर्क करने की कोशिश की जा रही है। अधिकारियों ने कहा कि आरोपियों पर भारतीय दंड संहिता के तहत मानव तस्करी, गलत तरीके से बंधक बनाने, हमला करने और आपराधिक धमकी देने के साथ-साथ अनैतिक तस्करी रोकथाम अधिनियम की संबंधित धाराओं का आरोप लगाया गया है।

Story Loader