15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Mumbai News: फिल्मी अंदाज में डॉक्टर को किया किडनैप, गाड़ी में बैठाकर पीटा; 30 लाख लेकर छोड़ा

मुंबई से सटे कल्याण इलाके के मुरबाड में एक डॉक्टर के किडनैपिंग का सनसनीखेज मामला सामने आया है। किडनैपर्स ने डॉक्टर को पहले गाड़ी में बैठाकर 2 घंटे तक पीटा उसके बाद 30 लाख रुपए लेकर उसे छोड़ दिया। किडनैपर्स ने डॉक्टर और उसकी वाइफ को इस बारे में पुलिस स्टेशन न जाने की भी धमकी दी थी।

2 min read
Google source verification
crime.jpg

Crime

मुंबई से सटे कल्याण इलाके के मुरबाड में एक डॉक्टर के किडनैपिंग का सनसनीखेज मामला सामने आया है। परिजनों के कहने के बाद डॉक्टर ने इस घटना के 26 दिनों के बाद शिकायत दर्ज कराई है। डॉक्टर ने पुलिस को बताया कि किडनैपर्स ने 30 लाख रुपए लेने के बाद उसे छोड़ दिया था। पुलिस के मुताबिक, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर जिंतेंद्र बेंधारी का मुरबाड बस डिपो के सामने हॉस्पिटल है। डॉक्टर पिछले महीने 21 अक्टूबर की शाम 7:30 बजे बाइक से म्हासा रोड स्थित अपने घर मौलीनगर जा रहा था। मुरबाड सरकारी विश्राम गृह के सामने एक अज्ञात शख्स ने उसे बेंधारी सर कहकर आवाज दी, तो उसने बाइक रोक दी। वह उस शख्स को नहीं जानता था, लेकिन नाम से पुकारे जाने पर डॉक्टर ने बाइक रोक दी थी।

इसके बाद उस शख्स ने डॉक्टर को बातों में फंसाया और बाइक के पीछे बैठ गया। शख्स ने कहा कि उसे भी उसी तरफ जाना है, जहां डॉक्टर जा रहा है। डॉक्टर ने उसे लिफ्ट दे दी। आगे जाने पर अंधेरे में उसने बाइक रोकने के लिए कहा। डॉक्टर ने फौरन बाइक रोक दी। डॉक्टर कुछ समझ पाता, इससे पहले ही उसने डॉक्टर को अंधेरे में खड़ी कार में डाल दिया और चेहरे को कपड़े से ढंक दिया। इसके बाद डॉक्टर के हाथ-पैर बांधकर पीटना शुरू कर दिया। यह भी पढ़े: Maharashtra News: राज्य से 500 शादीशुदा महिलाएं गायब! शिंदे सरकार का दावा; महिला आयोग को स्क्वॉड बनाने का आदेश

बता दें कि लगभग 2 घंटे तक डॉक्टर को लेकर घूमते रहे और पीटते रहे। इसके बाद डॉक्टर से 30 लाख रुपये की मांग की। किडनैपर्स के कहने पर डॉक्टर ने अपनी वाइफ को फोन किया और सारी बात बताई। डर के मारे वाइफ 30 लाख रुपये लेकर किडनैपर्स के बताए एड्रेस पर पहुंच गई और उन्होंने पैसे लेकर डॉक्टर को छोड़ दिया।

हालांकि, किडनैपर्स ने डॉक्टर को छोड़ते समय पुलिस को न बताने की धमकी दी। इससे डॉक्टर काफी डर गया और पुलिस को कुछ भी नहीं बताया। लेकिन उसने रिश्तेदारों की बात मानकर 26 दिन बाद 16 नवंबर को मुरबाड थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने चार अज्ञात किडनैपर्स के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। ठाणे ग्रामीण अपराध शाखा और मुरबाड पुलिस की संयुक्त पुलिस टीमें इस मामले की जांच कर रही हैं और किडनैपर्स की भी खोज कर रही हैं।