15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Mumbai News: मुंबादेवी के पास मनसे नेता की दबंगई! बुजुर्ग महिला को जड़ दिया थप्पड़; वीडियो हुआ वायरल

मुंबई के मुंबा देवी इलाके का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के पदाधिकारी की दबंगई देखी जा सकती है। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें एमएनएस नेता की महिला से बदतमीजी साफ नजर आ रही है।

2 min read
Google source verification
mns_leader_vinod_argil.jpg

Vinod Argil

मुंबई के मुंबादेवी इलाके में गणपति मंडप बनाने पर एक महिला की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि मारपीट करने वाला व्यक्ति महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना की उप इकाई प्रमुख है और उसका नाम विनोद अर्गिल है। इस संबंध में महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। मुंबई का मुंबा देवी परिसर वैसे तो वहां की मशहूर मुंबादेवी देवी के लिए मशहूर है लेकिन उसी इलाके में एक बुजुर्ग महिला के साथ महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के पदाधिकारियों ने मारपीट और गाली गलौज की है। महिला का नाम प्रकाश देवी है।

इस महिला की मुंबा देवी इलाके में एक मेडिकल की दुकान है जिसके सामने विज्ञापन के लिए मनसे के पदाधिकारी विनोद अरगिले और उनके साथियों द्वारा लकड़ी के खंभे लगाए जा रहे थे। ऐसा ही एक खंभा प्रकाश देवी के मेडिकल के सामने लगाया जा रहा था जिसका उन्होंने खुलकर विरोध किया, लेकिन बात इतनी बढ़ गई कि हाथापाई तक पहुंच गई। यह भी पढ़ें: Mumbai News: स्विगी और इंस्टामार्ट द्वारा कंडोम ऑर्डर करने में मुंबई सबसे आगे, सर्वे में हुआ चौकाने वाला खुलासा

महिला को जड़ा थप्पड़: सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में मनसे के मुंबा देवी के ऊपर विभाग प्रमुख विनोद अरगिले पीड़ित महिला को थप्पड़ मारते हुए दिखाई दे रहे हैं। विनोद का गुस्सा केवल यही तक नहीं थमा उन्होंने महिला को थप्पड़ मारने के बाद उसके साथ धक्का-मुक्की भी की। हालांकि वहां खड़े लोगों में से किसी ने भी बीच-बचाव नहीं किया और सब दर्शक बनकर तमाशा देख रहे थे।

बता दें कि पीड़ित महिला ने आरोप लगाया की मनसे के नेता विनोद अरगिले ने उनके साथ मारपीट और गाली गलौज की। पीड़ित महिला की केवल गलती इतनी ही थी कि उसने अपने दुकान से हटाकर खंबा लगाने की अपील उन लोगों से की थी। ऐसे में देखना होगा कि राज ठाकरे इस पदाधिकारी के खिलाफ क्या कार्रवाई करते हैं।

इस मामले में मुंबई पुलिस ने बताया कि 28 अगस्त को मुंबई के कमाठीपुरा में एक महिला की सहमति के बिना उसकी दुकान के सामने बांस (विज्ञापन के लिए) लगाने के विरोध पर एक आदमी द्वारा उस महिला को पीटते और धक्का देते हुए वीडियो वायरल हुआ। नागपाड़ा थाने में मामला दर्ज़ किया गया।