7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Mumbai News: ‘तो मुंबई के हर स्टेशन पर लगेगी आग’, जितेंद्र आव्हाड ने दी खुली चेतावनी; एसी लोकल का मामला फिर गरमाया

मुंबई में एसी लोकल ट्रेनों के मुद्दों पर संग्राम जारी है। साधारण लोकल ट्रेनों को रद्द कर उनकी जगह पर एसी लोकल ट्रेनों को रेलवे ने शुरू किया है। इस फैसले का कड़ा विरोध यात्रियों की तरफ से जारी है। इसी बीच एनसीपी विधायक जितेंद्र आव्हाड ने रेलवे को कड़ी चेतावनी दी है। जानिए उन्होंने क्यों कहा कि मुंबई के हर स्टेशन पर आग लगेगी।

2 min read
Google source verification
NCP MLA Jitendra Awhad Slams Central Railway on Ac Local Protest Issue at Kalwa Station

जितेंद्र आव्हाड ने दी खुली चेतावनी; एसी लोकल का मामला फिर गरमाया

Mumbai News: मुंबई से सटे कलवा में जब से नई एसी लोकल ट्रेन सेवाएं संचालित हुई हैं इसका तगड़ा विरोध हो रहा है। यात्रियों ने पूरे मामले को लेकर विरोध प्रदर्शन भी किया है। इसी बीच एनसीपी विधायक जितेंद्र आव्हाड ने भी मध्य रेलवे के खिलाफ मोर्चा खोला है। उन्होंने कड़े शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि इस संबंध में मैं पहले से मंत्रियों और अधिकारियों से बात कर रहा हूं। अगर यह स्थिति नहीं सुधरी तो मुंबई के हर स्टेशन पर आग लग जाएगी।

वहीं इस मामले पर कलवा-मुंब्रा से एनसीपी विधायक जितेंद्र आव्हाड ने खुली चेतावनी दी है। विधान भवन में एबीपी न्यूज से बात करते हुए आव्हाड ने एसी लोकल के मुद्दे पर रेल प्रशासन पर हमला बोला है। इस संबंध में जितेंद्र ने रेल प्रशासन को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने कहा कि मध्य रेलवे के पास आम यात्रियों के लिए न तो प्यार है और न ही स्नेह।

यह भी पढ़ें-Maharashtra: विधायकों की भिडंत को लेकर अजित पवार ने शिंदे गुट पर साधा निशाना, '50 खोखे' पर कही ये बड़ी बात

आव्हाड ने कहा कि मध्य रेलवे और पश्चिम रेलवे के उपनगरीय इलाकों से राजस्व देश में सबसे अधिक है। इससे देश के कई रेलवे को फायदा मिलता है। लेकिन अब आप उन्हें परेशानी में डाल रहे हैं। आपने साधारण लोकल को रद्द कर दिया है और आप इसे एसी से बदल रहे हैं।

एनसीपी विधायक ने कहा कि इस मामले को लेकर मैं पहले से ही मंत्रियों और अधिकारियों से बात कर रहा हूं। अगर यह स्थिति नहीं सुधरी तो मुंबई के हर स्टेशन पर आग लग जाएगी। मैं अब मैदान में उतर गया हूं। आम जनता की प्रतिक्रिया अप्रत्याशित है। उन्होंने कहा कि मध्यम वर्ग विरोध करने के लिए सड़कों पर नहीं आता है। लेकिन जब वे सड़क पर दिखाई देते हैं, तो रेलवे को इस बात पर विचार करना चाहिए कि असुविधा कितनी व्यापक है।

गौर हो कि कुछ दिन पहले ठाणे-कलवा रेलवे स्टेशन पर यात्रियों ने जोरदार विरोध किया था। साधारण लोकल रद्द होने और एसी लोकल ट्रिप के विस्तार के चलते ये यात्री आक्रामक हो गए। इन यात्रियों ने कलवा कारशेड छोड़कर एसी लोकल को जाम कर दिया था। नाराज यात्रियों ने इस लोकल को करीब एक घंटे तक रोका था। ऐसा ही विरोध मंगलवार को बदलापुर रेलवे स्टेशन पर भी देखने को मिला था।