
Phone
टेक्नोलॉजी को हथियार बनाकर अलग-अलग तरीकों से लोगों को अपनी ठगी का शिकार बना रहे हैं। इस दौरान अक्सर लोगों को अनजान नंबर से वीडियो कॉल आता है और कॉल अटेंड करते ही उस पर अश्लील वीडियो चलने लगता है। इस पूरे मामले में जिसके पास कॉल आता है, उसका स्क्रीन रिकॉर्ड कर लिया जाता है और फिर बाद में उसे पैसों के लिए धमकाकर जाता है।
ऐसे एक दो नहीं बल्कि सैकड़ों मामले सामने आ चुके हैं। इसी तरह की एक घटना में देश के पूर्व सूचना आयुक्त शैलेश गांधी भी सेक्सटोर्शन का शिकार हो गए। हालांकि उन्होंने समय रहते सान्ता क्रूज पुलिस स्टेशन में इसकी शिकायत कर एफआईआर दर्ज कराई है। यह भी पढ़ें: Navi Mumbai News: गणेश उत्सव के अवसर पर सिडको ने दिया लोगों बड़ा तोहफा, 4158 सस्ते घरों की लॉटरी घोषित; ऐसे करें रजिस्ट्रेशन
27 अगस्त की सुबह करीब 10 बजे शैलेश गांधी को एक अनजान नंबर से व्हाट्सएप वीडियो कॉल आया। जैसे ही उन्होंने कॉल उठाई तो सामने एक लड़की दिखाई दी, जिसने फौरन अपने कपड़े निकालने शुरू कर दिए। इसके तुरंत बाद शैलेश गांधी ने कॉल कट कर दिया। इस घटना के कुछ ही देर बाद उन्हें एक मेसेज आया, लेकिन उन्होंने उसका कोई जवाब नहीं दिया।
बता दें कि इस घटना के अगले दिन शैलेश गांधी को एक अनजान नंबर से फोन आया और सामने वाले ने खुद को आईपीएस अधिकारी राकेश अस्थाना बताया। फोन पर उसने चिल्लाना शुरु कर दिया और कहने लगा कि शैलेश गांधी ने बहुत गंदा काम किया है, उन्होंने जो काम किया है उसके उपर कार्रवाई किया जाए क्या? इसके बाद शैलेश गांधी को महसूस कि कोई उन्हे फंसाने की साजिश रच रहा है। इसके बाद 30 अगस्त को शैलेश गांधी ने सांताक्रूज पुलिस स्टेशन में केस दर्ज कराया।
Updated on:
02 Sept 2022 09:05 pm
Published on:
02 Sept 2022 09:04 pm
