
Sextortion
मुंबई से सेक्सटॉर्शन का मामला सामने आया हैं। मुंबई के बांद्रा (पश्चिम) के एक 83 साल के व्यवसायी को सेक्सटॉर्शन की घटना का शिकार होने के बाद ठगों के 32 हजार रुपये का भुगतान करना पड़ा। मंगलवार को बांद्रा पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज किया है। ये घटना 29 अक्टूबर को दोपहर करीब 12 बजे की है।
बुजुर्ग व्यवसायी अपने लैपटॉप पर पोर्न देख रहा था तभी अचानक उसके लैपटॉप के स्क्रीन पर एक मैसेज आया, जिसके बाद उनका लैपटॉप ब्लॉक हो गया। स्क्रीन पर दिए मैसेज में लिखा था कि पोर्न देखना कानून जुर्म है। अगर आप 24 घंटे के अंदर 29 हजार रुपये का भुगतान नहीं करते हैं तो आपको गिरफ्तार कर लिया जाएगा। यह भी पढ़े: Mumbai News: हाजी अली दरगाह पर आतंकी हमले की धमकी, पुलिस कंट्रोल रूम को आया फोन
बता दें कि बुजुर्ग व्यवसायी यह मैसेज पढ़ कर डर गया और उसने फौरन पैसे ट्रांसफर कर दिए, हालांकि बुजुर्ग को जब कुछ शक हुआ वह मामले की जांच करने बैंक पहुंचा। जहां पता चला कि पैसा MERD/PAYU GURGAON/3786 खाते में ट्रांसफर किया गया था न कि पुलिस के खाते में। इस मामले में बांद्रा पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने बताया कि हमने उस अकाउंट होल्डर से संबंधित विवरण मांगा है जिसके पास पैसा भेजा गया है।
बुजुर्ग ने पुलिस को बताया कि पोर्न देखते समय मेरे लैपटॉप के स्क्रीन पर एक पुलिस मोनोग्राम के साथ एक मैसेज आया। मैसेज आने के बाद मैंने पैसे ट्रांसफर कर दिया। उस मैसेज में कहा गया - पोर्न फिल्म देखना अवैध है और अधिकतम दंड के लिए उत्तरदायी है। इसके लिए आपको एक दिन के अंदर 29 हजार रुपए का भुगतान करना होगा, ऐसा नहीं करने पर आपको गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
बुजुर्ग व्यवसायी ने पुलिस को बताया कि गिरफ्तारी के डर से मैंने फौरन अपने डेबिट कार्ड का इस्तेमाल करके 32 हजार रुपए ट्रांसफर कर दिए। बाद में मुझे एहसास हुआ कि मेरी साथ ठगी की गई है।
Updated on:
04 Nov 2022 05:11 pm
Published on:
04 Nov 2022 05:10 pm

बड़ी खबरें
View Allमुंबई
महाराष्ट्र न्यूज़
ट्रेंडिंग
