
Arrest
ब्लैक मैजिक और तंत्र विद्या जैसी चीजों के माध्यम से लोगों के साथ ठगी के मामले अक्सर देखने और सुनने को मिलते हैं। शातिर बदमाश मासूम लोगों को तंत्र विद्या का झांसा देकर उनसे कई प्रकार की चीजें हड़प लेते हैं। ऐसा ही ठगी का नया मामला मुंबई से सटे कल्याण में हुआ है, जहां खुद को गॉडमैन (स्वयंभू संत) बताने वाले ने एक महिला के साथ 5 लाख रुपए ऐंठ लिए है। पुलिस ने बताया कि पीड़ित महिला अपने देवर का इलाज करवाने के लिए आरोपी गॉडमैन के पास गई थी।
पीड़ित महिला का देवर मानसिक तौर पर बीमार है। आरोपी की पहचान आसिफ हिंगोरा के तौर पर हुई है। बाजारपेठ पुलिस ने यह पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है कि आसिफ हिंगोरा ने अब तक कितने लोगों को अपने जाल में फसाया हैं। यह भी पढ़े: Mumbai News: वर्ली में दो बच्चों की अरब सागर में डूबने से मौत, मछुवारों ने तीन को बचाया; फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची
इस मामले में पुलिस ने बताया कि पीड़ित महिला के पति का भाई मानसिक रूप से बीमार हैं। पिछले साल जनवरी में जब पीड़िता गॉडमैन आसिफ हिंगोरा से मिली, तो उसने उससे कहा कि वह ब्लैक मैजिक से देवर को ठीक कर सकता है। पुलिस ने आगे बताया कि महिला के देवर को ठीक करने के नाम पर आसिफ हिंगोरा ने पीड़िता से हर कुछ दिनों में थोड़े-थोड़े पैसे करके करीब 5 लाख रुपए ऐंठ लिए, लेकिन जब देवर के इलाज में किसी भी तरह का कोई भी बदलाव नजर नहीं आया तो पीड़ित महिला को शक हुआ।
इसके बाद पीड़ित महिला ने इस साल अप्रैल में पुलिस थाने में आसिफ हिंगोरा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। केस दर्ज होने के बाद आसिफ हिंगोरा फरार हो गया था। मंगलवार को बाजारपेठ थाने के वरिष्ठ निरीक्षक नरेंद्र पाटिल को हिंगोरा के ठिकाने के बारे में पता चल गया। जिसके बाद पुलिस की एक टीम का गठन किया गया, जिसने जाल बिछाया और आसिफ हिंगोरा को ठाणे से गिरफ्तार कर लिया गया।
इस मामले पर नरेंद्र पाटिल ने कहा कि पुलिस को आशंका है कि आरोपी आसिफ हिंगोरा ने पीड़ित महिला के अलावा और भी कुछ लोगों को बीमारी ठीक करने का झांसा देकर उनसे पैसे ऐंठे हैं। फिलहाल पुलिस ने हिंगोरा के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।
Published on:
18 Nov 2022 09:34 pm
बड़ी खबरें
View Allमुंबई
महाराष्ट्र न्यूज़
ट्रेंडिंग
