15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Mumbai News: पुलिस ने नेटफ्लिक्स और वीर दासके खिलाफ दर्ज की एफआईआर, ‘कॉपीराइट’ उल्लंघन का लगाया आरोप

मुंबई पुलिस ने ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स के खिलाफ एफआईआर दर्ज की हैं। दक्षिणपंथी समूह हिंदू जनजागृति समिति ने बेंगलुरु पुलिस से वीर दास के शो को रद्द करने की मांग करते हुए कहा कि यह हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाएगा।

2 min read
Google source verification
mumbai_polices.jpg

Mumbai Police

मुंबई पुलिस ने एक निर्माता की शिकायत के बाद ‘‘कॉपीराइट’’ नियमों के उल्लंघन के आरोप में ओटीटी मंच नेटफ्लिक्स, हास्य अभिनेता वीर दास और दो अन्य शख्स के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। मंगलवार को एक अधिकारी ने यह जानकारी दी हैं। निर्माता अश्विन गिडवानी ने मुंबई पुलिस को दी अपनी शिकायत में कहा है कि अक्टूबर 2010 में उनकी कंपनी ने एक शो को बनाने के लिए वीर दास के साथ एक एग्रीमेंट पर साइन किए थे।

दक्षिणपंथी समूह हिंदू जनजागृति समिति ने बेंगलुरु पुलिस से दास के शो को रद्द करने की मांग करते हुए कहा कि यह हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को आहत करेगा। कफ परेड थाने के एक अधिकारी ने बताया कि शिकायत के मुताबिक, जनवरी 2020 में जब गिडवानी ने नेटफ्लिक्स पर वीर दास के एक नए शो का टीजर देखा, तो निर्माता ने पाया कि कुछ सामग्री को पिछले शो से कथित तौर पर कुछ बदलावों के साथ सेम टू सेम कॉपी किया गया था। यह भी पढ़े: Maharashtra News: 22 लोगों के खिलाफ केस हुआ दर्ज, मंत्री अब्दुल सत्तार के निवासपर पथराव करने का मामला

बता दें कि अधिकारी ने आगे बताया कि गिडवानी की शिकायत के आधार पर 4 नवंबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स सेवा, वीर दास और दो अन्य शख्स के खिलाफ कॉपीराइट अधिनियम के प्रासंगिक प्रावधानों के तहत केस दर्ज किया गया था। इस मामले में अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। इस मामले के संबंध में जांच जारी है।

वहीं, दूसरी तरफ सोमवार को दक्षिणपंथी समूह ‘हिंदू जनजागृति समिति’ ने दास के खिलाफ बेंगलुरु पुलिस से अभिनेता वीर दास के शो को कैंसिल करने की डिमांड करते हुए कहा कि यह हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाएगा। पिछले साल पुलिस ने वीर दास के खिलाफ उनके एक वीडियो को लेकर शिकायतें दर्ज की थीं। इसके बाद अभिनेता वीर दास ने एक बयान जारी कर कहा था कि उनकी टिप्पणियां देश का अपमान करने के इरादे से नहीं की गई थीं।