
Arrest
Mumbai News: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में व्हेल की उल्टी (Whale Vomit) की तस्करी के कई मामले सामने आते रहते हैं। मुंबई पुलिस लगातार इनके खिलाफ एक्शन भी ले रही है। इसी कड़ी में मुंबई से फिर एक ऐसा ही मामला सामने आया है। क्राइम ब्रांच ने व्हेल की उल्टी के साथ एक 25 साल के युवक को गिरफ्तार किया है। इस शख्स के पास से 2 करोड़ 60 लाख रुपये मूल्य की एम्बरग्रीस को जब्त किया गया है।
ज्ञात हो कि मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने व्हेल मछली की उल्टी के साथ एक 25 साल के युवक को गिरफ्तार किया है। इस आरोपी का नाम वैभव कालेकर बताया जा रहा है। पुलिस द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार जब्त किये गए व्हेल मछली के उल्टी का वजन 2.8 किलोग्राम है। साथ ही इंटरनेशनल बाजार में इसकी कीमत 2 करोड़ 60 लाख रुपये है।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ वन्य पशु संरक्षण अधिनियम 1972 की धारा 2, 39, 44, 48 (ए), 49 (बी), 57 और 51 के तहत मामला दर्ज किया है। साथ ही आगे की जांच के लिए आरोपी को मरीन ड्राइव पुलिस को सौंपा गया है। दरअसल व्हेल मछली के उल्टी की कीमत बहुत अधिक होती है। यही कारण है कि इसकी तस्करी की जाती है।
गौरतलब है कि इससे पहले पिछले महीने मुंबई क्राइम ब्रांच ने दो कार्रवाई ऐसी ही मामलो में की है जिसमें स्पर्म व्हेल की उल्टी की तस्करी हो रही थी। तब पुलिस ने सात करोड़ 75 लाख रुपये कीमत की स्पर्म व्हेल की उल्टी (एम्बरग्रीस) को जब्त किया था। साथ ही पुलिस ने दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया था।
Published on:
20 Jul 2022 06:26 pm
बड़ी खबरें
View Allमुंबई
महाराष्ट्र न्यूज़
ट्रेंडिंग
