9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Mumbai News: मुंबई के माहिम में मीठी नदी में दो युवक डूबे, एक की लाश बरामद और दूसरे की तलाश जारी

मुंबई के माहिम स्थित मीठी नदी में दो युवकों के बह जानें की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि दोनों युवक माहिम दरगाह घुमने आए थे। फिर ये नहाने के लिए मीठी नदी आ गए। पानी का बहाव तेज होने के कारण दोनों बह गए हैं।

less than 1 minute read
Google source verification
Two youths drown in Mithi river in Mahim, body of one recovered

मुंबई के माहिम में मीठी नदी में दो युवक डूबे

Mumbai News: मुंबई के माहिम स्थित मीठी नदी में दो युवक बह गए हैं। जानकारी के अनुसार यह दोनों युवक दरगाह घुमने आए थे। नदी में पानी का बहाव तेज होने के कारण बह गए है। इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया था। एक युवक का शव बरामद किया गया है। जबकि दूसरे की तलाश जारी है।

ज्ञात हो कि मुंबई के कुर्ला के रहने वाले दो युवक माहिम कॉजवे पर मिट्टी नदी में डूब गए हैं। ये दोनों युवक दरगाह आए थे। फिर रात को घर जाते समय माहिम क्रीक पर आ गए। इसी दौरान जब ये दोनों यहां खड़े थे तो एक का पैर फिसल गया और वह गिर गया। दूसरी दोस्त भी उसे बचाने के लिए कूद गया और दोनों ही डूब गए।

यह भी पढ़ें-Maharashtra News: महाराष्ट्र के जालना में तालाब में नहाने गए दो युवक डूबे, हुई मौत

वहीं एक का शव किनारे पर बरामद हुआ है। जबकि दूसरे की तलाश जारी है। यहां अब तक ऐसी कई घटनाएं हो चुकी हैं। यह घटना रात के समय की है और वहां मौजूद लोगों ने पुलिस को तत्काल इसकी सुचना दी है। कहा जा रहा है कि मुंबई में बारिश के कारण दूसरे युवक का शव मिलना मुश्किल है।

गौर हो कि दूसरे के हादसे में मावल तहसील के कुंडमाला में वर्षा विहार का आनंद लेने आया एक युवक फिसलकर पानी में गिर गया। इस युवक का नाम वैभव देसाई है। वह यहां अपने दोस्त के साथ घुमने आया था। दरअसल दो-तीन दिनों से हो रही भारी बारिश से नदी का प्रवाह प्रभावित होने के बावजूद दोनों पानी में उतर गए थे। जिसके कारण पानी का बहाव तेज था और वैभव बह गया। उसकी भी तलाश जारी है।