13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Mumbai News: आशिक के साथ मिलकर पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट, ऐसे हुई गिरफ्तार

मुंबई से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक महिला ने अपने ही पति को मौत के घाट उतार दिया। महिला ने अपने आशिक के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। इस मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच ने मृतक की पत्नी, उसके आशिक समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

2 min read
Google source verification
crime.jpg

Crime

मुंबई में पति-पत्नी के रिश्ते को शर्मसार कर देने वाली एक दर्दनाक घटना सामने आई है। एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर की वजह से एक महिला ने अपने ही पति को मौत के घाट उतार दिया है। पति की हत्या के आरोप में पुलिस ने महिला और उसके आशिक को गिरफ्तार भी कर लिया है। ये घटना खंडेश्वर थाना क्षेत्र की है। इस मामले में पुलिस ने बताया कि, यह घटना 17 नवंबर को हुई है। मुंबई क्राइम ब्रांच ने इस घटना में मृतक की पत्नी, उसके आशिक समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने आगे बताया कि आरोपी महिला और उसके आशिक ने दो लोगों की सहायता से पति की हत्या को अंजाम दिया है। मृतक की पहचान फारूक (22) के रूप में हुई है, जो न्यू पनवेल का रहने वाला था और मजदूरी करता था। पुलिस के मुताबिक, फारूक 17 नवंबर को न्यू पनवेल के सेक्टर 18 के सिडको गार्डन में मृत पाया गया था। यह भी पढ़े: Maharashtra News: कब होगा शिंदे सरकार का अगला कैबिनेट विस्तार? विधायक आशीष जैसवाल ने बताई यह तारीख

बता दें कि इसके बाद 18 नवंबर को आरोपी पत्नी और उसके आशिक के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया। इस मामले पर विस्तार से जानकारी देते हुए मुंबई क्राइम ब्रांच की यूनिट-2 के वरिष्ठ निरीक्षक रवींद्र पाटिल ने बताया कि मृतक फारूक की वाइफ को उसके आशिक शफीकुल अहमद (22) के साथ मिलकर उसकी हत्या की साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। शफीकुल अहमद बांग्लादेशी नागरिक है और फिलहाल वेस्ट बंगाल में रह रहा था। इस घटना को अंजाम देने के लिए मृतक की वाइफ और आशिक शफीकुल अहमद ने तारिकुल मंडल और किताबुल मंडल की सहायता ली थी।

ऐसे हुआ आरोपियों का खुलासा: बता दें कि मुंबई क्राइम ब्रांच ने इन दोनों आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया है। रवींद्र पाटिल ने बताया कि मर्डर करने के लिए मृतक की वाइफ और शफीकुल अहमद ने तारिकुल मंडल और किताबुल मंडल को वेस्ट बंगाल से बुलाया था। फारूक की हत्या की साजिश शफीकुल को गिरफ्तार करने के बाद सामने आई, जिसने दावा किया कि फारूक को मारने की योजना उसकी पत्नी की थी। चारों आरोपियों को पनवेल कोर्ट ने पुलिस हिरासत में भेज दिया है और आगे की जांच के आदेश दिए हैं।