10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Mumbai News: कुएं में डूबने से युवक की मौत, लेकिन पुलिस ने चार दोस्तों को किया गिरफ्तार; जानें मामला

मुंबई के विक्रोली से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। दरअसल 18 साल के युवक की कुएं में डूबने से मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने युवक के चार दोस्तों को गिरफ्तार किया है। जानें क्या है पूरा मामला

2 min read
Google source verification
drown.jpg

कुएं में डूबने से युवक की मौत

Mumbai News: मुंबई से विक्रोली में एक 18 साल के लड़के की कुएं में डूबने से जान चली गई। पुलिस ने इस केस में अब उसके चार दोस्तों को गिरफ्तार किया है। दरअसल इन लोगों को पता था कि अपने दोस्त को तैरना नहीं आता बावजूद इसके वे लोग इसे तैरने के लिए ले गए।जिसके कारण वह कुएं में डूब गया और उसकी जान चली गई।

विक्रोली में कुएं में डूबने से एक 18 साल के लड़के की मौत हुई थी। अब पुलिस ने उसके चार दोस्तों को गैर इरादतन हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। इन लोगों को पता था कि उनके दोस्त को तैरने नहीं आता है, लेकिन आरोपी लड़के उसे तैरने के लिए ले गए और डूब गया। हालांकि डूबने पर भी बिना कोई जानकारी दिए ये लोग घर लौट आए।

यह भी पढ़ें-Mumbai News: बॉयफ्रेंड ने साथ आने को कहा, लड़की ने किया इनकार; सिरफिरे आशिक ने उठाया ये खौफनाक कदम

वहीं लड़के के के लापता होने के बाद उसका शव कुएं में मिला। यह पूरी घटना 12 जुलाई को हुई थी। पुलिस ने शुक्रवार को इस मामले में गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर मृतक के चार दोस्तों को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में मृतक लड़के का नाम अंतरिश जाधव है और वह विक्रोली पूर्व के मुकुंदराव अंबेडकर नगर का रहने वाला था।

गौर हो कि 12 जुलाई को अंतरिश के चार दोस्त घर आए और उसे अपने साथ आने के लिए कहा। दो बार मना करने पर वह उनके साथ जाने के लिए तैयार हो गया। वहां डूबने से युवक की मौत हो गई। बावजूद इसके परिवार को उसके दोस्तों ने सुचना नहीं दी। जबकि उसके घर इनमें से एक शख्स आया और पूछा कि अंतरिश कहां है। फिर परिवार वालों ने अपने बच्चे की तलाश शुरू की।

कुएं के पास उसके कपड़े मिले। साथ ही उसकी चप्पल भी पानी में तैर रही थी। इसके बाद फायर ब्रिगेड को मौके पर बुलाया गया और उसे तलाश के बाद बाहर निकाला गया। उसे घाटकोपर के राजावाड़ी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने अब मामले की जांच के बाद उसके चार दोस्तों को गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर अरेस्ट किया है।

बड़ी खबरें

View All

मुंबई

महाराष्ट्र न्यूज़

ट्रेंडिंग