मुंबई

मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर भयानक हादसा, ट्रक में घुसी कार, 3 लोगों की दर्दनाक मौत

Maharashtra Accident: कार चालक के नियंत्रण खोने से हादसा होने की प्रारंभिक जानकारी सामने आ रही है। पुलिस मौके पर मौजूद है। मृतकों की पहचान अभी तक नहीं हुई है।

2 min read
Mar 17, 2023
मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा

महाराष्ट्र के पुणे-मुंबई एक्सप्रेसवे (Mumbai-Pune Expressway Accident) पर शुक्रवार सुबह एक भीषण दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ जब एक तेज रफ्तार कार सड़क के किनारे खड़े ट्रक में जा टकराई। बताया जा रहा है कि हादसे की शिकार कार मुंबई से पुणे जा रही थी। यह भयानक हादसा उर्से टोल पास (Urse Toll Plaza) के पास हुआ है। हादसा इतना भीषण था कि आधी कार ट्रक के नीचे घुस गई।

अधिकारियों ने बताया की यह दर्दनाक हादसा आज सुबह करीब 7 बजकर 45 मिनट पर हुआ है। ट्रक चालक ने ट्रक के खराब होने के बाद उसे सड़क किनारे खड़ा किया था। इसी दौरान एक कार तेज गति से आई और सीधे ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी। कार चालक के नियंत्रण खोने से हादसा होने की प्रारंभिक जानकारी सामने आ रही है। पुलिस मौके पर मौजूद है। यह भी पढ़े-पुणे में आईटी इंजीनियर ने पत्नी और बेटे की हत्या की, फिर लगाई फांसी

स्थानीय पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है और कार सवार लोगों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। शवों को सरकारी अस्पताल भेजा गया है। जबकि हादसे के सभी मृतकों की शिनाख्त अभी नहीं हुई है। मृतकों में सिर्फ सातारा निवासी विजय विश्वनाथ खैरे की शिनाख्त हो पाई है। जबकि अन्य दोनों की पहचान करने के प्रयास जारी है।

मालूम हो कि पिछले हफ्ते, छत्रपति संभाजीनगर जिले के एक परिवार का बुलढाणा में समृद्धि महामार्ग पर भीषण हादसा हुआ था। इस दुर्घटना में एक ही परिवार के कुल 6 लोगों की मौत हो गई थी। पीड़ित परिवार छत्रपति संभाजीनगर जिले से शेगाव के लिए निकला था। लेकिन उनकी कार बुलढाणा जिले के मेंहकर के पास सिवनी पिसा गांव के करीब नागपुर कॉरिडोर के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। ये हादसा इतना भयानक था कि 6 लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए।

Published on:
17 Mar 2023 12:29 pm
Also Read
View All

अगली खबर