11 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा! 3 ट्रकों में टक्कर, कंटेनर 100 फीट गहरी खाई में गिरा

Maharashtra Road Accident: मुंबई-पुणे एक्सप्रेस-वे पर यह हादसा मुंबई जाने वाले मार्ग पर ढेकू गांव के पास आज तड़के करीब 4 बजे हुआ। इस हादसे के बाद हाईवे पुलिस, खोपोली पुलिस द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया है।

less than 1 minute read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Nov 30, 2022

mumbai-pune_expressway_accident.jpg

मुंबई-पुणे एक्सप्रेस-वे पर बड़ा हादसा

Mumbai-Pune Expressway Accident: मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे (Mumbai-Pune Expressway) पर एक भयानक हादसा हो गया है। खोपोली के पास बोरघाट पर उतरते समय तीन ट्रक आपस में टकरा गए। बताया जा रहा है कि दुर्घटना के बाद एक ट्रक गहरी खाई में गिर गया। हालांकि ट्रक के केबिन में फंसे चालक को सकुशल बचा लिया गया, जबकि एक व्यक्ति की मौत की खबर है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर बुधवार सुबह बोरघाट में एक भीषण दुर्घटना हुई। हादसे में कम से कम तीन वाहन आपस में टकरा गए। हादसे में मुंबई की ओर आ रहे वाहनों की भिड़ंत के बाद एक कंटेनर ट्रक करीब सौ फीट गहरी खाई में गिर गया। साथ ही एक अन्य ट्रक का केबिन कार्गो से अलग होकर खाई में गिर गया। जबकि तीसरा ट्रक सड़क पर पलट गया। यह भी पढ़े-औरंगाबाद-पुणे हाईवे पर भीषण हादसा, ST बस ने बैलगाड़ी को उड़ाया, 2 की मौत

मुंबई-पुणे एक्सप्रेस-वे पर यह हादसा मुंबई जाने वाले मार्ग पर ढेकू गांव के पास आज तड़के करीब 4 बजे हुआ। इस हादसे के बाद हाईवे पुलिस, खोपोली पुलिस द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया है। हादसे में ट्रक और कंटेनर में रखा सामान बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है।

क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाया जा रहा है। साथ ही ट्रैफिक पुलिस की तरफ से इस बात का खास ख्याल रखा जा रहा है कि हाईवे पर यातायात प्रभावित न हो। इस भीषण हादसे में हताहतों की संख्या की कोई आधिकारिक सूचना नहीं मिली है। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।