Mumbai GRP Twitter: मुंबई रेलवे पुलिस का ट्विटर अकाउंट हैक होने की जानकारी सामने आई है। रेलवे पुलिस कमिश्नर ने ट्वीट करके मुंबईवासियों को सचेत किया है।
Mumbai GRP Twitter Account Hacked: मुंबई रेलवे पुलिस (Mumbai Railway Police) का ट्विटर अकाउंट हैक होने की जानकारी सामने आई है। रेलवे पुलिस कमिश्नर ने ट्वीट करके मुंबईवासियों को सचेत किया है। उन्होंने आम जनता से अपील की है कि इस ट्विटर हैंडल से जो भी नए ट्वीट किये जाएंगे उस पर भरोसा न करें। उन्होंने ट्विटर अकाउंट के जल्द शुरू होने की उम्मीद जताई।
रेलवे पुलिस कमिश्नर (Railway Police Commissioner) ने ट्वीट कर कहा, “प्रिय मुंबईवासियों, यह हमारे संज्ञान में आया है कि जीआरपी मुंबई का ट्विटर हैंडल हैक कर लिया गया है। कृपया अगली सूचना तक इस अकाउंट से दी गई किसी भी जानकारी पर भरोसा न करें। संबंधित एजेंसियां अकाउंट पर फिर से नियंत्रण हासिल करने पर काम कर रही हैं। तब तक आप अपने प्रश्नों और शिकायतों की रिपोर्ट @cpgrpmumbai '1512' पर कर सकते हैं।“ यह भी पढ़े-Mumbai: फिल्म प्रोडूसर कमल किशोर मिश्रा को मुंबई पुलिस ने किया गिरफ्तार, पत्नी को कार से कुचलने का आरोप
इससे पहले मेटा के स्वामित्व वाले व्हाट्सऐप को भारत सहित कई देशों में दो घंटे से अधिक समय तक आउटेज का सामना करना पड़ा था. इसको लेकर मंगलवार को कंपनी ने एक बयान जारी किया और कहा कि उसने समस्या को ठीक कर दिया है और सेवाएं अपने यूजर्स के लिए पहले जैसी हो गई हैं। व्हाट्सऐप में तकनीकी समस्या होने के बाद दिवाली का जश्न मनाने के बाद लाखों भारतीय वीडियो और तस्वीरें साझा करने में असमर्थ थे क्योंकि लोकप्रिय मैसेजिंग प्लेटफॉर्म को एक बड़ा नुकसान हुआ था। प्रभावित शहरों में मुंबई, दिल्ली, कोलकाता और लखनऊ प्रमुख हैं।