16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Mumbai: साकीनाका में बेड के नीचे युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, आरोपी महिला की तलाश में जुटी मुंबई पुलिस

मुंबई के साकीनाका इलाके से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। साकीनाका में एक महिला ने अपनी पति की कथित तौर पर हत्या कर दी है। महिला पर पति की हत्या करके उसके शव के बेड के नीचे छिपाने का भी आरोप है। अब मुंबई पुलिस आरोपी महिला की तलाश कर रही है।

2 min read
Google source verification
sakinaka_crime.jpg

Crime

मुंबई के साकीनाका से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है। साकीनाका में किराए के मकान पर रहने वाले एक व्यक्ति का शव बेड के नीचे मिला है। शव मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। इस हत्या का आरोप मृतक की पत्नी पर लगा है, जो की वो फरार है। आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस ने तलाशी अभियान शुरू कर दिया है.मकान में बेड के नीचे मिले मृतक की पहचान नसीम खान (23) के रूप में हुई है। नसीम खान पेशे से दर्जी है। साकीनाका पुलिस ने इस घटना को लेकर कहा कि व्यक्ति की मौत की सही वजह पता करने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

इस मर्डर के मामले को लेकर पुलिस उपायुक्त जोन 10 महेश्वर रेड्डी ने कहा उन्हें सोमवार दोपहर को साकीनाका के सरवर चॉल के लोगों ने घर से निकल रही दुर्गध के बारे में बताया। जब पुलिस वहां पहुंची थी कमरा बंद था इसलिए पड़ोसियों ने दरवाजा तोड़ा और परिसर की तलाशी लेने पर नसीम खान का शव बेड के नीचे दबा हुआ मिला। यह भी पढ़ें: Maharashtra News: सीएम शिंदे ने बिहार में घायल पुणे के एक परिवार की मदद के लिए भेजीं एयर एंबुलेंस, खर्च भी उठाया

इसके बाद साकीनाका पुलिस ने नसीम खान के पिता से को फोन किया जो ठाणे में रहते हैं। नसीम के पिता ने पुलिस को बताया कि उसके बेटे ने साल 2017 में रुबीना से शादी की थी और वह पत्नी के साथ पवई में रहता था। बता दें कि नसीम खान के पिता ने कहा कि दोनों पति-पत्नी अक्सर आपस में किसी ना किसी बात पर लड़ते थे और फिर यह दोनों अपने माता-पिता से संपर्क करते थे। इसके बाद इनके आपसी झगड़े को वह ही सुलझाते थे। जब 14 जुलाई को उसके पिता ने फोन किया तो नसीम खान की पत्नी रुबीना ने फोन उठाया और कहा कि नसीम खान की तबीयत ठीक नहीं है और सो रहा है।

नसीम खान के पिता ने आगे कहा कि इसके बाद मैंने अगले दिन यानी15 जुलाई को नसीम खान किया तो उसका फोन स्विच ऑफ था, रविवार को नसीम खान के पिता अपने बेटे का पता लगाने के लिए उनके घर गए लेकिन वहां ताला लगा हुआ था। वहीं अब साकीनाका पुलिस ने रुबीना की लोकेशन की जानकारी के लिए उसका कॉल डेटा रिकॉर्ड मांगा है। पुलिस ने कहा कि हम फिलहाल रुबीना का पता लगा रहे हैं। पुलिस ने रुबीना के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।