
महाराष्ट्र मंत्रालय
Mumbai News: मुंबई में मंत्रालय के बाहर जहर पीकर आत्महत्या करने की कोशिश करने वाली दो महिलाओं में से एक की मौत हो गई है। जेजे अस्पताल में इलाज के दौरान पीड़ित महिला ने दम तोड़ दिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बार-बार गुहार लगाने के बाद भी न्याय नहीं मिलने पर महिला ने सोमवार दोपहर में मंत्रालय के बाहर आत्महत्या करने की कोशिश की।
जानकारी के मुताबिक, मृतक महिला की पहचान शीतल गादेकर के तौर पर हुई है। वह राज्य के धुले जिले की रहने वाली थीं। कल घटना के बाद गादेकर को शहर के जेजे अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान आज उनकी मौत हो गई। वहीँ, दूसरी घटना में नवी मुंबई की निवासी संगीता डवरे की हालत गंभीर बनी हुई है। जमीन से जुड़े विवाद में न्याय नहीं मिलने का आरोप लगाकर दोनों महिलाओं ने कल मंत्रालय के बाहर जहर पीकर आत्महत्या करने की कोशिश की थी। यह भी पढ़े-महाराष्ट्र में कोरोना ने बढ़ाई टेंशन, पुणे और सांगली में बिगड़ रहे हालात, मुंबई में BMC हुई अलर्ट
क्या है मामला?
सोमवार दोपहर सवा एक बजे के करीब दो महिलाएं मंत्रालय के मुख्य गेट पर पहुंचीं और सबके सामने जहर पी लिया. यह दोनों महिलाएं अलग-अलग जगहों से मंत्रालय आई थीं। शीतल गादेकर धुले और संगीता डवरे नवी मुंबई से मंत्रालय पहुंची थी। मृतक महिला शीतल ने आरोप लगाया कि एमआईडीसी में जगह को लेकर उनके साथ धोखा हुआ है। इस मामले में न्याय पाने के लिए महिला ने तीन बार मंत्रालय के चक्कर भी काटे, लेकिन कुछ फायदा नहीं हुआ। इस बात से विवश होकर मंत्रालय के बाहर जहर पी लिया।
वहीँ, नवी मुंबई की संगीता डवरे ने आरोप लगाया कि उनके पति की बीमारी के दौरान अस्पताल के खर्च में बड़ा हेरफेर किया गया था। संगीता द्वारा बार-बार पुलिस को इस बारे में बताने के बावजूद किसी ने ध्यान नहीं दिया। इसी के चलते उसने मंत्रालय में प्रवेश द्वारा के नजदीक जहर पीकर आत्महत्या करने की कोशिश की। मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें जेजे अस्पताल में भर्ती करवाया। न्याय की गुहार लगाने वाली संगीता फ़िलहाल वेंटीलेटर पर हैं।
Published on:
28 Mar 2023 07:11 pm
बड़ी खबरें
View Allमुंबई
महाराष्ट्र न्यूज़
ट्रेंडिंग
