Mumbai Bike Accident: मृतकों की पहचान नावेद आलम हिदरीसी (23) और फैयाज अंसारी (31) के रूप में हुई है। सभी पीड़ित गोवंडी (Govandi News) के बैगनवाड़ी (Baiganwadi) के रहने वाले हैं।
Mumbai BKC News: मुंबई के बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स (BKC) में हुए एक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई है। माहिम दरगाह (Mahim Dargah) से एक ही बाइक पर तीन दोस्त बैठकर घर लौट रहे तीन थे। इस बीच, बीकेसी स्थित कालानगर फ्लाईओवर (Kalanagar Flyover) पर उनकी बाइक का एक्सीडेंट हो गया। जिस वजह से दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरा युवक घायल हो गया। उसे सायन अस्पताल (Sion Hospital) में भर्ती कराया गया। वह अब खतरे से बाहर है।
मृतकों की पहचान नावेद आलम हिदरीसी (23) और फैयाज अंसारी (31) तथा घायल युवक की पहचान सोहेल खान (25) के रूप में हुई है। सभी पीड़ित गोवंडी (Govandi News) के बैगनवाड़ी (Baiganwadi) के रहने वाले हैं। पुलिस ने कहा कि वे तीनों एक ही बाइक से फ्लाईओवर से गुजर रहे थे, तभी उनकी तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकरा गई। यह भी पढ़े-महाराष्ट्र के परभणी में दर्दनाक हादसा, सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान 5 लोगों की मौत
पुलिस के मुताबिक, घटना बुधवार सुबह करीब साढ़े छह बजे हुई। उनमें से किसी ने भी हेलमेट नहीं पहना था और फैयाज बाइक चला रहा था। एक पुलिस अधिकारी ने कहा, 'हमने बाइक सवार के खिलाफ तेज रफ्तार और लापरवाही के आरोप में एफआईआर दर्ज की है।'
वहीँ, शुक्रवार सुबह जलगांव में एक तेज रफ्तार पिकअप वैन के चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और पिकअप ने सड़क के पास एक मंदिर के सामने बैठे चार लोगों को कुचल दिया। यह भीषण हादसा पाचोरा शहर के महाराणा प्रताप चौक स्थित दत्त मंदिर के सामने सुबह साढ़े पांच बजे के करीब हुआ। इस हादसे में चार पीड़ितों में से दो के पैर कटकर अलग हो गए। जबकि दो अन्य लोग मामूली रूप से घायल हुए हैं।