
मुंबई के हजारों घरों में 18 दिसंबर को पानी की कटौती
Water Cut In Mumbai: मुंबई के कई हिस्सों में सोमवार (18 दिसंबर) को पानी की कटौती होगी। बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने बताया कि ब्रिटिशकालीन मालाबार हिल जलाशय के पुनर्निर्माण के लिए विशेषज्ञ टीम जलाशय का आंतरिक निरीक्षण करेगी। इस वजह से जी/दक्षिण और जी/उत्तर वार्डों के साथ-साथ ए, सी और डी वार्डों में पानी की आपूर्ति प्रभावित होगी।
अधिकारिओं ने बताया कि सोमवार को मालाबार हिल जलाशय के कंपार्टमेंट नंबर-1 का विशेषज्ञ पैनल आंतरिक निरीक्षण करेगी। इसके लिए जलाशय का कंपार्टमेंट नंबर-1 खाली किया जाएगा। इसलिए सुबह 8 बजे से 10 बजे तक 2 घंटे के लिए पानी आपूर्ति बाधित होगी। नतीजतन शहर के पांच वार्डों में पानी की सप्लाई प्रभावित होगी। इस दौरान शहर के विभिन्न इलाकों में 10 फीसदी पानी की कटौती की जाएगी। यह भी पढ़े-मुंबई के हजारों घरों में 7 दिसंबर को नहीं आएगा पानी, जानें- किन इलाकों में कब होगी कटौती
कहां-कहां होगी कटौती?
मुंबई के नरीमन प्वाइंट, कफ परेड, अंबेडकरनगर, मिलिट्री जोन, कालबादेवी, चिराबाजार, ताड़देव और अन्य क्षेत्र, मुंबई सेंट्रल, गिरगांव, ग्रांट रोड इलाके में पानी की कटौती होगी। साथ ही जी-उत्तर वार्ड में दादर पश्चिम, धारावी और माहिम क्षेत्र, जी-दक्षिण वार्ड में वर्ली, लोअर परेल, प्रभादेवी, एलफिंस्टन के पश्चिमी हिस्से में पानी का सप्लाई प्रभावित होगा।
इससे पहले सदियों पुराने जलाशय के दूसरे कम्पार्टमेंट का आंतरिक निरीक्षण 7 दिसंबर को किया गया था। तब टैंक को आंशिक रूप से खाली किया गया था। यह निरीक्षण एक विशेषज्ञ पैनल द्वारा किया जा रहा है, जिसे पिछले महीने गठित किया गया था। इस पैनल में आईआईटी बॉम्बे के प्रोफेसरों, बीएमसी इंजीनियरों के साथ ही तकनीकी विशेषज्ञ शामिल है। बीएमसी ने कहा कि पानी की कटौती के अलावा कुछ जगहों पर पानी का दबाव कम रहेगा।
ठाणे में पानी की कटौती
ठाणे नगर निगम (टीएमसी) क्षेत्र में मुंब्रा, दिवा, कलवा, मजीवाड़ा-मनपाड़ा और वागले एस्टेट (कुछ इलाकों में) वार्ड समितियों में महाराष्ट्र औद्योगिक विकास निगम के जरिये पानी की आपूर्ति की जाती है। महाराष्ट्र औद्योगिक विकास निगम की जल आपूर्ति योजना के तहत बारवी जल शुद्धिकरण केंद्र जांभुल में तत्काल मरम्मत कार्य किया जा रहा है। इसलिए आज (शुक्रवार) दोपहर 12 बजे से रात 12 बजे तक कुल 12 घंटे पानी की सप्लाई बंद रहेगी।
Published on:
15 Dec 2023 03:01 pm

बड़ी खबरें
View Allमुंबई
महाराष्ट्र न्यूज़
ट्रेंडिंग
