8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मुंबई के हजारों घरों में नहीं आएगा पानी, 4 जनवरी से इन इलाकों में 24 घंटे की कटौती

Mumbai Water Cut: बीएमसी ने प्रभावित क्षेत्रों के निवासियों से पर्याप्त पानी रखने और पानी का विवेकपूर्ण उपयोग करने की अपील की है।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Jan 03, 2024

water_cut_in_mumbai_bmc.jpg

मुंबई में 10% पानी की कटौती, जानें डिटेल्स

Water Cut in Mumbai: मुंबई के लोगों को साल के पहले हफ्ते में ही पानी की कटौती का सामना करना पड़ेगा। बीएमसी ने पानी की कटौती की घोषणा की है। बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) द्वारा पाइपलाइन की मरम्मत के काम के चलते 4 और 5 जनवरी को शहर के विभिन्न इलाकों में पानी नहीं आएगा।

बीएमसी ने बताया कि 4 और 5 जनवरी को 24 घंटे के लिए मुंबई के ए, सी, डी, ई, जी-नार्थ, जी-साउथ, एल, एस, एच-ईस्ट और एच-वेस्ट वार्ड में पानी की सप्लाई प्रभावित होगी। इसमें मालाबार हिल, दादर, लोअर परेल, कुर्ला और पवई सहित मुंबई शहर और उपनगरों के कई हिस्सों में पानी की आपूर्ति प्रभावित होगी। यह भी पढ़े-एक्टर से लेकर आरोपी तक... सभी ने मुंबई पुलिस को दिया दान, जानिए किसने दी कितनी रकम?


क्यों होगी पानी की कटौती?

अधिकारियों ने बताया कि पवई के पास अपर वैतरणा और वैतरणा लेक के बीच 900 मिमी क्रॉस-कनेक्शन पर पानी लीकेज की समस्या है। बीएमसी ने कहा कि लीकेज बंद करने के लिए मरम्मत का काम 4 जनवरी को सुबह 10 बजे से शुरू होगा और 5 जनवरी को सुबह 10 बजे तक जारी रहेगा। इस 24 घंटे की अवधि में शहर के 10 वार्डों में पानी की आपूर्ति प्रभावित रहेगी।

किन इलाकों में कब होगी कटौती?

बीएमसी के मुताबिक, ए, सी, डी, ई, जी-नार्थ, जी-साउथ, एच-ईस्ट और एच-वेस्ट वार्ड में पानी की आपूर्ति में 10 फीसदी की कटौती होगी। प्रभावित होने वाले क्षेत्रों में मालाबार हिल, चर्चगेट और मरीन लाइन्स सहित दक्षिण मुंबई के सभी इलाके शामिल है। जहां जल आपूर्ति मालाबार हिल जलाशय से की जाती है।

वहीँ, एस-वार्ड में म्हाडा जलवायु विहार, राणे सोसायटी, हीरानंदानी पवई, पंचकुटिर, तिरंदाज गौठान, साईनाथ नगर, गोखले नगर, गरीब नगर, चैतन्य नगर, महात्मा फुले नगर, मोरारजी कंपाउंड, रमाबाई नगर, हरिओम नगर, स्वामीनारायण नगर, गौतम नगर और इंदिरा नगर और कुछ अन्य इलाकों में गुरुवार और शुक्रवार को दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक पानी सप्लाई नहीं होगा।

24 घंटे तक नहीं आएगा पानी

एल-वार्ड में अपर तुंगा, लोअर तुंगा, रहेजा विहार, चांदीवली फार्म रोड, साकी विहार रोड, रामबाग रोड, साकीनाका, चांदीवली फार्म रोड, नाहर अमृत शक्ति, आईआरबी रोड, संघर्ष नगर, खैरानी रोड, मोहिली पाइपलाइन रोड समेत कुछ अन्य हिस्सों में 4 जनवरी को सुबह 10 बजे से 24 घंटे के लिए पानी की आपूर्ति बंद रहेगी। इन इलाकों में 5 जनवरी को सुबह 10 बजे तक पानी नहीं आएगा।