मुंबई

मुंबई के हजारों घरों में वीकेंड पर नहीं आएगा पानी, जानें- किन इलाकों में कब होगी कटौती

Mumbai Water Cut: मुंबई में मानसून के आगमन में अब कुछ दिन ही रह गए है। इसलिए शहर में पीने के पानी की आपूर्ति करने वाली पाइपों के मरम्मत का काम किया जा रहा है।

2 min read
May 26, 2023
मुंबई के हजारों घरों में नहीं आया पानी!

Water Cut in Mumbai: मानसून का इंतजार कर रहे मुंबई के लोगों के लिए एक जरूरी खबर है। मुंबई नगर निगम (BMC) के मुताबिक, शहर के अनेक हिस्सों में शनिवार और रविवार को दो दिन जलापूर्ति बंद रहेगी। बीएमसी के जल आपूर्ति विभाग ने लोगों से वीकेंड पर पानी का इस्तेमाल सावधानी से करने और शुक्रवार को ही पानी स्टोर कर लेने की अपील की है।

बृहन्मुंबई नगर निगम के जल आपूर्ति विभाग द्वारा जारी सर्कुलर के अनुसार, शनिवार (27 मई) और रविवार (28 मई) को पानी की कटौती होगी। मध्य मुंबई में शनिवार सुबह 8 बजे से रविवार सुबह 10 बजे तक पानी की सप्लाई बंद रहेगी। यह भी पढ़े-Maharashtra: गोंदिया में 40 हजार लोग पानी की बूंद-बूंद के लिए मोहताज, हड़ताल के चलते 4 दिन से नहीं आया पानी

मानसून के आगमन में अब कुछ दिन ही रह गए है। इसलिए शहर में पीने के पानी की आपूर्ति करने वाली पाइपों के मरम्मत का काम किया जा रहा है। पानी की लाइन कहां लीक हो रही है, इसका पता लगाने के लिए जलापूर्ति पूरी तरह से बंद की जाएगी। और फिर लीकेज को ठीक किया जाएगा।

किन इलाकों में नहीं आएगा पानी?

बीएमसी के अनुसार, मध्य मुंबई के दादर, प्रभादेवी, वर्ली, लालबाग, परेल इलाकों में मरम्मत कार्यों के लिए शनिवार और रविवार को जलापूर्ति ठप रहेगी। इस दौरान गोखले रोड, काकासाहेब गाडगिल मार्ग, एलजे रोड, सयानी रोड, भवानी शंकर रोड, मोरी मार्ग, सेनाभवन परिसर, टीएच कटारिया रोड, माहिम पश्चिम, माटुंगा पश्चिम, दादर पश्चिम विभाग, सेनापति बापट मार्ग, वीर सावरकर मार्ग, कपड़ा बाजार क्षेत्र में शनिवार को शाम चार बजे से रात 10 बजे तक पानी नहीं आयेगा।

वहीं, धोबी घाट, सत रस्ता, ना म जोशी मार्ग, डिलाईल रोड बीडीडी, सखाराम बाला पवार मार्ग, महादेव पालव मार्ग इलाकों में रविवार 28 मई को सुबह चार बजे से सुबह आठ बजे तक जलापूर्ति बंद रहेगी।

पानी की आपूर्ति ठप होने के कारण प्रभादेवी क्षेत्र, जनता वसाहत, पूरे लोअर परेल विभाग, पांडुरंग बुधकर मार्ग, डिलाईल रोड बीडीडी, सेनापति बापट मार्ग, गणपतराव कदम मार्ग, ना.म जोशी मार्ग, वीर सावरकर मार्ग, एसएस अमृतवार क्षेत्र के रहवासियों को गर्मी के मौसम में परेशानी उठानी पड़ेगी।

Updated on:
26 May 2023 07:03 pm
Published on:
26 May 2023 06:58 pm
Also Read
View All

अगली खबर