2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मुंबई में सर्दी में गर्मी का अहसास! 35 डिग्री के पार हुआ तापमान, जानें कब से मिलेगी राहत

Weather Forecast Mumbai: मौसम विभाग ने आज सुबह 11.30 बजे मुंबई का तापमान 33.4 डिग्री सेल्सियस और आर्द्रता (Humidity) 46% बताया है। वहीँ, मुंबई की वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) में सुधार हुआ है और एक्यूआई 'मध्यम श्रेणी' में 132 रहा।

less than 1 minute read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Dec 17, 2022

Mumbai Weather Update News

मुंबई में गर्मी से परेशान हुए लोग

Mumbai Weather Update: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई की वायु गुणवत्ता में सुधार हुआ है, वहीं शहर के न्यूनतम और अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हुई है। जिस वजह से शहरवासियों को ठंडी के मौसम में गर्मी का अहसाह हो रहा है। खासकर दोपहर में कड़ी धूप से गर्मी चुभने लगी है, जिस वजह से लोग बाहर निकलने से बच रहे है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, मुंबई में शुक्रवार को पारे के स्तर में उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई और मुंबई में पूरे देश का सबसे अधिक तापमान दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान ने बताया कि शहर का अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि गुरुवार को शहर में 34.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो पूरे महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा था। यह भी पढ़े-महाराष्ट्र में बेमौसम बारिश से किसानों को प्रचंड नुकसान, फसल बीमा के लिए मिले 50 लाख आवेदन

राज्य के रत्नागिरी (Ratnagiri Temperature) में 35.4 डिग्री सेल्सियस, उसके बाद पुणे (Pune Temperature) में 32.3 डिग्री सेल्सियस और दहाणु (Dahanu Temperature) में 31.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीँ, शुक्रवार को आईएमडी की सांताक्रूज ऑब्जर्वेटरी (Santacruz IMD Observatory) ने मुंबई का न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, जो सामान्य से चार डिग्री अधिक था।

स्काईमेट वेदर (Skymet Weathers) के मुताबिक, मुंबई में अरब सागर (Arabian Sea) में बने एक डिप्रेशन के कारण बादल छाए हुए हैं, जिसके परिणामस्वरूप न्यूनतम और अधिकतम तापमान दोनों में वृद्धि हुई है। हालांकि, शहर में दो से तीन दिनों में उत्तर-पूर्वी हवाएं चलेंगी, जिससे तापमान में गिरावट आएगी।

पुणे में भी हो रहा सर्दी का इंतजार, जानें कितना लुढ़का पारा-

मौसम कार्यालय ने शनिवार सुबह 11.30 बजे मुंबई का तापमान 33.4 डिग्री सेल्सियस और आर्द्रता (Humidity) 46% बताया है। वहीँ, मुंबई की वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) में सुधार हुआ है और एक्यूआई 'मध्यम श्रेणी' में 132 रहा।

Story Loader

बड़ी खबरें

View All

मुंबई

महाराष्ट्र न्यूज़

ट्रेंडिंग