2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मुंबई: घर में घुसकर महिला से सामूहिक बलात्कार, प्राइवेट पार्ट को सिगरेट से जलाए

मुंबई से एक शर्मशार कर देने वाली घटना सामने आई हैं। आरोपियों ने पीड़ित महिला पर धारदार हथियार से हमला भी किया। आरोपियों में से एक ने इस पूरी घटना का वीडियो बना लिया और पुलिस से संपर्क करने पर उसे वायरल करने की धमकी भी दी थीं।

2 min read
Google source verification
mumbai_rape_case.jpg

Mumbai Rape Case

देश की आर्थिक राजनधानी मुंबई से एक शर्मशार कर देने वाली घटना सामने आई हैं। मुंबई में 42 साल की एक महिला से उसके घर में घुसकर तीन लोगों ने कथित रूप से सामूहिक बलात्कार किया। इसके साथ में आरोपियों ने पीड़ित महिला पर धारदार हथियार से हमला किया। इससे भी पेट नहीं भरा तो महिला के प्राइवेट पार्ट को सिगरेट से जला दिया। रविवार को मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने इस घटना की जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि यह घटना बुधवार को कुर्ला में हुई। उन्होंने कहा कि आरोपी और पीड़ित महिला एक ही इलाके में रहते हैं।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि तीनों आरोपियों ने एक-एक कर के महिला के साथ पहले बलात्कार किया और उसके साथ अप्राकृतिक यौनाचार भी किया। पुलिस ने आगे बताया कि तीनों आरोपियों ने महिला के प्राइवेट पार्ट को सिगरेट से दागा और उसकी छाती और दोनों हाथों पर धारदार हथियार से हमला किया। तीनों आरोपियों में से एक ने घटना का वीडियो बना लिया और पुलिस से संपर्क करने पर उसे वायरल करने की धमकी दी। यह भी पढ़े: महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़ को जोड़ेगी देश की 6वीं वंदे भारत ट्रेन, पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन; जानें डिटेल्स

बता दें कि कुर्ला थाने के पुलिस अधिकारी ने कहा कि पीड़ित महिला ने पड़ोसियों को पूरी आपबीती सुनाई, जिसके बाद एक एनजीओ से संपर्क किया और एक एफआईआर दर्ज कराया गया। अधिकारी ने आगे बताया कि तीनों पर भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (बलात्कार), 376डी (सामूहिक बलात्कार), 377 (अप्राकृतिक यौनाचार), 324 (स्वेच्छा से खतरनाक हथियार से चोट पहुंचाना) और अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया हैं। तीनों आरोपियों को पकड़ने का प्रयास जारी हैं।

इस महीने की 2 को भी मुंबई से बलात्कार का एक मामला सामने आया था। मुंबई के माटुंगा इलाके स्थित एक निकाय स्कूल की कक्षा में दो लड़कों ने 13 साल की अपनी क्लासमेट के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया। पुलिस ने दोनों नाबालिक लड़कों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

इस मामले को लेकर माटुंगा पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि जब लड़की के अन्य क्लासमेट डांस प्रैक्टिस के लिए क्लास से बाहर गए थे तो उसके दो क्लासमेट ने उसके साथ यौन उत्पीड़न किया। इस मामले को लेकर पुलिस ने शिकायत के आधार पर लड़कों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376 डीए और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया।

Story Loader