मुंबई: लोकल ट्रेन में महिला ने दिया बच्चे को जन्म, महिला पुलिस कर्मियों ने कराई डिलीवरी
मुंबईPublished: Dec 02, 2022 07:38:10 pm
महाराष्ट्र के कसारा से मुंबई जा रही एक महिला ने लोकल ट्रेन में ही बच्चे को जन्म दे दिया। इस दौरान महिला यात्रियों और महिला कॉन्स्टेबल ने सहयोग किया। पुलिस का कहना है कि मां और नवजात दोनों ही स्वस्थ हैं। उन्हें डॉक्टरों की निगरानी में रखने के लिए प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।


Mumbai Local Train Delivery
सेंट्रल रेलवे के टिटवाला रेलवे स्टेशन पर कसारा से मुंबई जा रही लोकल ट्रेन में यात्रा करने के दौरान एक महिला ने बच्चे को जन्म दिया। इस दौरान महिला यात्रियों और फीमेल कॉन्स्टेबल ने काफी सहयोग किया। इस संबंध में टिटवाला लोहमार्ग पुलिस ने बताया कि मां और बच्चा दोनों ही पूरी तरफ स्वस्थ हैं। पुलिस का कहना है कि दोनों को डॉक्टरों की निगरानी में रखने के लिए प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती करा दिया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक, प्रीति वाकचौरे शहापुर तालुका के आटगाव इलाके में रहती हैं। वह शुक्रवार की सुबह आटगाव रेलवे स्टेशन से लोकल ट्रेन में सवार होकर कसारा से मुंबई जा रही थीं, जहां उन्हें मेडिकल परामर्श लेना था।