28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

डेढ़ सौ रुपए के लिए पत्थर से कुचल कर हत्या

पत्रिका न्यूज़ नेटवर्क
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Nagmani Pandey

•

Updated: 19 May 2020, 12:20 AM IST

आरोपी हुसैन शेख

आरोपी हुसैन शेख

मुंबई. मछली विक्री से मिले पैसे में से उसका हिस्सा नहीं दिए जाने पर दोस्त की हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। इस मामले में आरोपी साथीदार को शिवडी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। शिवडी पुलिस ने रियाज शेख की हत्या करने के आरोप में आरोपी हुसैन शेख (22) को गिरफ्तार किया है। शनिवार मृतक और आरोपी दोनों नौका पर मछली पकडऩे का काम करते है। शनिवार को दोनों ने कुछ मछली पकड़ बाहर लाए थे। बाहर आने के बाद मछली को बेच दिए। इस दौरान रियाज ने मछली बिक्री से मिले पैसे में उसका 150 रुपये का हिस्सा देने से इनकार कर दिया। इससे गुस्साए हुसैन ने मझगांव के ओरेंज गेट के पास पत्थर से रियाज का सिर कुचल कर हत्या कर दी।

एक पूरी के लिए मर्डर
मुंबई। लॉक डाउन के चलते मजदूर मजबूर हो गए हैं। नौबत यहां तक आ गई है कि एक पूरी के लिए हत्या तक कर दे रहे। नागपुर में ऐसे ही घटना घटित हुई। एक पूरी के चलते हुए विवाद में मजदूर बिनोद मोखे में लालचंद मेंढे की हत्या कर दी। नागपुर के पास एक कैम्प में मजदूरों को खाने का पैकेट दिया गया। जिसमें बिनोद मोखे के पैकेट में एक पूरी कम थी, तो उसने बगल के मजदूर लालचंद से एक पूरी मांग ली । तो मेंढे और उसके साथी ने उसका मजाक उड़ाया और भिखारी कहा। बेइज्जती महसूस करने वाले बिनोद ने रात में सोते समय लालचंद की रॉड से हमला कर हत्या कर दिया । इस बीच उसका साथी दूसरा मजदूर बुरी तरीके से घायल हो गया है।

बड़ी खबरें

View All

मुंबई

महाराष्ट्र न्यूज़

ट्रेंडिंग