1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Nagpur News: महाराष्ट्र के नागपुर के महाजेनको प्लांट में दो मजदूरों की हुई मौत, कंपनी ने किया मुआवजे का ऐलान

महाराष्ट्र के नागपुर में महाजेनको के खापरखेड़ा प्लांट में गुरुवार को एक स्टेकर रिक्लेमर मशीन का केबिन गिरने से दो मजदूरों की मौत हुई है। कंपनी ने इसकी खुद जानकारी देते हुए मुआवजे का ऐलान किया है।

less than 1 minute read
Google source verification
Two workers killed in accident at Mahagenco plant, Company announced compensation

महाराष्ट्र के नागपुर के महाजेनको प्लांट में दो मजदूरों की हुई मौत

Nagpur News: महाराष्ट्र के नागपुर स्थित महाराष्ट्र स्टेट पावर जनरेशन कंपनी (महाजेनको) के खापरखेड़ा प्लांट में हादसे की खबर सामने आई है। दरअसल कंपनी में एक स्टेकर रिक्लेमर मशीन का केबिन गिरने से दो मजदूरों की जान चली गई है। इस हादसे की पुष्टि कंपनी ने खुद की है। साथ ही मुआवजे का ऐलान किया है।

राज्य के नागपुर में महाजेनको में हुए इस हादसे के बाद हडकंप मच गया है। कंपनी ने एक बयान में कहा कि स्टेकर रिक्लेमर मशीन केबिन असंतुलित होने के कारण गिर गई है। इस हादसे में दो लोगों की मौत हुई है। मृतक दोनों मरीजों की पहचान महाजेनको के कर्मचारी संतोष मेश्राम (30) और प्रवीण शेंडे (35) के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें-Maharashtra News: महाराष्ट्र के गोंदिया में महिला की गला काटकर हत्या, FIR दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

वहीं इस हादसे पर कंपनी ने यह भी कहा कि बिजली कंपनी की तरफ से दोनों मृतकों के परिवार को मुआवजा दिया जाएगा। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाएगा कि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हो। कंपनी ने कहा है कि घटना के बाद तीन ऑपरेशन इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

गौर हो कि महाराष्ट्र में सड़क हादसे के कई मामले लगातार सामने आ रहे हैं। इससे पहले मुंबई के वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर नेशनल पार्क ब्रिज पर गड्ढे में गिरने से दो बाइक सवारों की गड्ढे में गिरने से जान चली गई है। दरअसल पीछे से आ रहे डंपर ने इन्हें कुचल दिया था। पुलिस ने चालक को अरेस्ट किया हुआ है।

Story Loader