12 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नालासोपारा में भीषण आग: इमारत की 14वीं मंजिल पर 45 मिनट तक लटके रहे लोग; दम घुटने से 2 महिलाओं की मौत

Nalasopara Fire Update: नालासोपारा की इंपीरियल हाइट्स इमारत की 14वीं मंजिल पर भीषण आग लगने से दो महिलाओं की मौत हो गई। दमकल विभाग ने 15 लोगों को बचाया, जबकि क्रेन से चार लोगों का रेस्क्यू किया गया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Dinesh Dubey

•

Updated: 14 Oct 2026, 9:02 AM IST

Mumbai Building Fire

मुंबई में इमारत में भीषण आग, एक की मौत (Patrika File Photo)

Imperial Heights Nalasopara Fire: महाराष्ट्र के पालघर जिले के नालासोपारा में वसई लिंक रोड स्थित इंपीरियल हाइट्स इमारत (Imperial Heights building) में मंगलवार रात करीब 11:30 बजे भीषण आग लग गई। इमारत की 14वीं मंजिल पर लगी इस आग में दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि छह लोगों को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों की पहचान फाल्गुनी शाह (50) और अश्विनी पारकर (50) के रूप में हुई है। आशंका जताई जा रही है कि धुएं के कारण दम घुटने से दोनों महिलाओं की मौत हुई। हालांकि, मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगी।

जानकारी के मुताबिक, देर रात आग की लपटें तेजी से फैलने के कारण इमारत में अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान एक ही परिवार के चार लोग अपनी जान बचाने के लिए इमारत के बाहर बनी एक छोटी-सी जगह पर फंस गए। करीब 40 से 45 मिनट तक वे मदद का इंतजार करते रहे। आखिरकार वसई-विरार महानगरपालिका के अग्निशमन दल ने बड़ी क्रेन की मदद से चारों को सुरक्षित नीचे उतारा।

14वीं मंजिल पर लगी आग, धुएं से मची अफरा-तफरी

जानकारी के अनुसार, नालासोपारा-वसई लिंक रोड पर स्थित इम्पीरियल हाइट्स इमारत की 14वीं मंजिल पर आधी रात के करीब भीषण आग लगी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और धुआं इमारत के अन्य हिस्सों में फैलने लगा। आग और धुएं के कारण निवासियों में दहशत फैल गई।

अपनी जान बचाने के लिए कुछ लोग इमारत से बाहर निकलने की कोशिश करने लगे। इसी दौरान एक ही परिवार के चार लोग बाहर की ओर बनी एक छोटी-सी जगह पर फंस गए। नीचे उतरने का रास्ता जोखिम भरा होने के कारण उन्हें वहीं रुककर मदद का इंतजार करना पड़ा। बाद में दमकलकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर क्रेन की मदद से उन्हें सुरक्षित उतारा।

दमकल विभाग ने 15 लोगों को बचाया

आग लगने की सूचना मिलते ही वसई-विरार शहर महानगरपालिका का अग्निशमन दल, आचोले पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। बचाव अभियान चलाकर 15 लोगों को सुरक्षित निकाला गया। इसके अलावा, कई लोग खुद ही इमारत से नीचे उतरने में सफल रहे।

दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाने के लिए काफी मशक्कत की। राहत और बचाव कार्य की निगरानी के लिए वसई-विरार महानगरपालिका के आयुक्त पृथ्वीराज बी. पी. भी घटनास्थल पर पहुंचे।

महानगरपालिका आयुक्त ने क्या बताया?

वसई-विरार शहर महानगरपालिका के आयुक्त पृथ्वीराज बी. पी. ने बताया कि इमारत में रात करीब 11:30 बजे आग लगने की सूचना मिली थी। इसके बाद अग्निशमन विभाग, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने तत्काल बचाव अभियान शुरू किया। बचाव अभियान के दौरान 15 लोगों को सुरक्षित बचाया गया, जबकि कई अन्य लोग खुद ही नीचे उतर आए। उन्होंने बताया कि घटना की विस्तृत जांच की जाएगी, ताकि आग लगने के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके। उन्होंने यह भी कहा कि जनहानि की जानकारी सामने आई है और जांच के बाद आगे के विवरण साझा किए जाएंगे।

आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं

इस हादसे में दो महिलाओं की मौत के बाद इमारत में सुरक्षा व्यवस्था और आग लगने के कारणों को लेकर सवाल उठ रहे हैं। फिलहाल आग लगने की असली वजह और संपत्ति को हुए नुकसान का विस्तृत ब्योरा सामने नहीं आया है। अधिकारियों ने कहा कि जांच के बाद ही आग लगने का कारण स्पष्ट होगा।