
road accident in odisha
Maharashtra Accident News: महाराष्ट्र में सड़क हादसों (Road Accident) की खबरें लगातार सामने आ रही हैं। ताजा मामला नंदुरबार (Nandurbar) से सामने आया है। जिले के चरणमाल घाट पर भीषण सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में लक्झरी बस में सवार 10 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
महाराष्ट्र के कई हिस्सों में भारी बारिश हुई है। जिसके कारणअधिकांश सड़कों पर बड़े और छोटे हादसे हो रहे हैं। इसी कड़ी एम् शनिवार रात नंदुरबार जिले के चरणमाल घाट पर एक निजी लग्जरी बस का भीषण हादसा हुआ है। जिसके बाद आठ से दस यात्री गंभीर रूप से घायल हुए हैं। भारी बारिश से राहत कार्य में दिक्कत हो रही है।
नंदुरबार के नवापुर तालुका में चरणमाल घाट है। यह घाट सकरा है और कई जगहों पर खतरनाक मोड़ है। यही कारण है कि बारिश के समय इस घाट पर बड़े वाहनों को चलाने में दिक्कतें आती हैं। जिसके कारण हादसे हो जाते हैं। लग्जरी बस के साथ ही हादसे इसी के चलते हुआ है। यह हादसा चालक के बस पर से नियंत्रण खोने के कारण हुआ है।
वहीं हादसे के तत्काल बाद घायलों को नजदीक के अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार बस में कुल 30 यात्री सवार थे। इनमें से कम से कम 8 से 10 यात्री गंभीर रूप से घायल हुए हैं। हादसे की सूचना मिलते ही घाट से कुछ दूरी पर मौजूद स्थानीय निवासी घाट की ओर दौड़ पड़े और मदद की। घायलों को बाहर निकाला गया, जिन्हें तत्काल निजी वाहनों से इलाज के लिए भेजा गया है।
गौर हो कि इससे पहले नागपुर जिले में भी भीषण सड़क हादसा हुआ था। जहां बाइक पर सवार चार लोग लगभग 70 से 80 फीट उंचे फ्लाईओवर से नीचे गिर गए थे। जिसके कारण चार लोगों की मौत हुई थी। यह घटना शहर के सक्करदरा इलाके में हुई थी।
Updated on:
11 Sept 2022 10:13 am
Published on:
11 Sept 2022 10:09 am
बड़ी खबरें
View Allमुंबई
महाराष्ट्र न्यूज़
ट्रेंडिंग
