28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

corona पश्चिम बंगाल के युवक का शव नवी मुंबई मनपा अस्पताल से गायब

कोरोना जांच के लिए हॉस्पिटल में रखा था शव अस्पताल के तरफ से नहीं मिल रहा कोई जवाब
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Nagmani Pandey

•

Updated: 18 May 2020, 1:03 AM IST

corona नवी मुंबई मनपा अस्पताल से शव गायब

corona नवी मुंबई मनपा अस्पताल से शव गायब

नागमणि पांडेय
मुंबई. नवी मुंबई मनपा अस्पताल ( navi mumbai municipal corporation )से एक शव गायब ( body missing )होने का मामला सामने आया है। इस बारे में अस्पताल प्रशासन के साथ मनपा अधिकारी चुप्पी साधे हुए हैं। परिजनों ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई है। खबर लिखे जाने तक वाशी पुलिस स्टेशन ( vashi police ) में शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही थी।
मिली जानकारी अनुसार पश्चिम बंगाल के मालदा का रहने वाला 29 वर्षीय मोहम्मद उमर फारुख नवी मुंबई के उलवा में लेबर काम करता था। लॉकडाउन के कारण घर पर ही था। इसी दौरान नौ मई को घर पर ही उसकी मौत हो गई। एनआरआई पुलिस ने कोरोना जांच और पोस्टमार्टम के लिए शव वाशी स्थित मनपा अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने कोरोना जांच रिपोर्ट आने तक शव रख लिया।
फारुख के रिश्तेदार अब्दुल करीम ने बताया कि हॉस्पिटल की तरफ से 14 मई को गांव में परिजनों को फोन गया था। अस्पताल की तरफ से बताया गया कि आप लोग शव ले जाएं। हम लोग एंबुलेंस लेकर 16 मई को हॉस्पिटल पहुंचे। लेकिन, देर रात तक शव नहीं मिला। रविवार को भी शव नहीं मिला। अस्पताल की तरफ से जवाब मिला कि शव नहीं मिल रहा है।रात 11 बजे तक वाशी पुलिस स्टेशन में इंतजार करने के बाद अगले दिन सुबह बुलाया गया है | सूत्रों की माने तो मनपा अस्पताल के डॉक्टरों के साथ पुलिस भी सीसीटीवी फुटेज के मदद से गायब शव को ढूंढने में जुटी है |

अस्पताल के तरफ से नहीं मिल रहा कोई जवाब

वाशी स्थित मनपा हॉस्पिटल के अधीक्षक डॉ. प्रशांत जावदे से फोन पर संपर्क का प्रयास किया गया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। मनपा आयुक्त अण्णा साहेब मिसाल ने भी फोन रिसीव नहीं किया। वाट्सऐप संदेश भेज कर उनसे प्रतिक्रिया मांगी गई, लेकिन अब तक कोई जवाब नहीं मिला है।

बड़ी खबरें

View All

मुंबई

महाराष्ट्र न्यूज़

ट्रेंडिंग