31 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Mumbai: ‘10 साल के बेटे के साथ दो लड़कों ने किया रेप’, पुलिस के पास फरियाद लेकर पहुंची मां

Navi Mumbai News: जांच के बाद आरोपियों को हिरासत में लिए जाने की संभावना है।

less than 1 minute read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Dec 08, 2023

maharashtra_police_pune.jpg

लेटर बम ने मुंबई पुलिस में मचाई सनसनी

Rape in Thane: मुंबई से सटे नवी मुंबई शहर में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक महिला ने आरोप लगाया है कि उसके 10 साल के बेटे के साथ दो नाबालिगों ने बलात्कार किया। पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

उल्वे में रहने वाली महिला ने शिकायत में आरोप लगाया कि उसके 10 साल के बेटे के साथ दो लड़कों ने दुष्कर्म किया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि फिलहाल किसी को हिरासत में नहीं लिया गया है। जांच जारी है। आरोपी और कथित तौर पर यौन उत्पीड़न का शिकार लड़का पड़ोसी हैं। उन्होंने बताया कि एक आरोपी 15 साल का है, जबकि दूसरे की उम्र 16 साल है। यह भी पढ़े-महाराष्ट्र में बड़ा हादसा: फायर कैंडल कंपनी में लगी भीषण आग, 7 लोगों की जलकर मौत

एक अधिकारी ने बताया कि लड़की की मां ने अपनी शिकायत में बताया कि दोनों आरोपियों ने 5 अगस्त और 2 सितंबर को उनके घर के परिसर में उसके बेटे के साथ दुष्कर्म किया। आरोपियों ने कथित तौर पर किसी से इस बारे में बात करने पर जान से मारने की धमकी दी थी।

नेरुल पुलिस ने 377 (अप्राकृतिक यौनाचार) समेत भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया। जांच के बाद आरोपियों को हिरासत में लिए जाने की संभावना है।

Story Loader