11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Navi Mumbai News: काम से वापस घर लौट रही महिला की धारदार हथियार से स्टेशन के पास हत्या, जांच में जुटी पुलिस

नवी मुंबई के पनवेल में स्टेशन के पास एक महिला की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई है। इस घटना से इलाके में हडकंप मच गया है। जबकि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

less than 1 minute read
Google source verification
Satara Patan police.jpg

सतारा में घर में मिले 4 शव, आत्महत्या या हत्या?

Navi Mumbai News: नवी मुंबई में काम से वापस घर लौट रही एक महिला की हत्या से हडकंप मच गया है। बताया जा रहा है कि चाकू मारकर उसकी हत्या की गई है। यह पूरी घटना पनवेल स्टेशन के पास हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और फिर लाश को अस्पताल पहुंचाया। अब आगे की जांच में पुलिस जुटी हुई है।

न्यू पनवेल कॉलोनी में रेलवे स्टेशन के नजदीक रिक्शा स्टैंड के पास एक महिला की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। यह पूरी घटना गुरुवार रात 10 बजे की बताई जा रही है। इस मामले में मृतक महिला की पहचान प्रियंका रावत के रूप में हुई है। यह घटना उस वक्त हुई जब 29 वर्षीय प्रियंका काम से घर जा रही थी।

यह भी पढ़ें-Mumbai News: सेल्फी लेने के लिए ट्रेन की छत पर चढ़ा युवक, 80% झुलसा; इस तरह से सामने आई घटना

जानकारी के अनुसार प्रियंका महालक्ष्मी सोसायटी में रहती थीं। इस घटना के बाद खंडेश्वर थाने में हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। साथ ही पुलिस की एक टीम मामले की जांच में जुटी हुई है। प्रियंका ठाणे में एक डिजिटल मार्केटिंग कंपनी में काम करती थी।

कहा जा रहा है कि हर दिन वह ट्रेन से यात्रा करती थी और एक ही समय घर लौटती थी। पुलिस के अनुसार प्रियंका शादीशुदा थी। पुलिस की टीम को उम्मीद है कि वह जल्द ही हत्यारों को पकड़ लेगी। लेकिन इस घटना ने एक बार फिर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़ा कर दिया है।