
प्रधानमंत्री मोदी पर शरद पवार का बड़ा हमला
Sharad Pawar Attacks PM Modi: भारत-चीन सीमा विवाद को लेकर विपक्ष लगातार केंद्र की मोदी सरकार पर हमलावर रही है। इसी बीच एनसीपी चीफ शरद पवार ने केंद्र की मोदी सरकार पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि हमारे देश की सुरक्षा गंभीर मसला है। साथ ही पवार ने प्रधानमंत्री मोदी पर चीन मामले पर देश को गुमराह करने का आरोप लगाया है।
एनसीपी चीफ शरद पवार ने दिल्ली में कहा कि देश की सुरक्षा का मामला गंभीर बना हुआ है। चीन से लगी सीमा पर हालात भी अच्छे नहीं है। पवार ने दावा किया कि चीन ने साल 2019 में विवादित इलाके में कुछ निर्माण किया हुआ है। राजधानी दिल्ली में एनसीपी के 8 आठवें राष्ट्रीय अधिवेशन में उन्होंने यह बातें कही हैं।
पवार ने कहा कि देश का बुनियादी ढांचा कमजोर हुआ है। सरकार पर पवार ने आरोप लगाया कि चीनी जासूसी जहाज श्रीलंका चला जाता है लेकिन कुछ नहीं करते हैं। उन्होना कहा कि सरकार के इस रवैये के खिलाफ सामुहिक रूप से आवाज उठाने की जरूरत है। वे बोले कि हम बॉर्डर पर अब अपनी पुरानी जगह पर नहीं जा सकते हैं।
शरद पवार ने कहा कि शिवाजी महाराज ने कहा था कि दिल्ली की गद्दी के आगे नहीं झुकेंगे। इसलिए आज हम ऐसे ही हालात में जमा हुए हैं। पवार ने मोदी सरकार पर किसानों की समस्याओं पर ध्यान न देने का भी आरोप लगाया। पार्टी चीफ ने जब यह बातें कही तब प्रफुल्ल पटेल, पीसी चाको, सुप्रिया सुले सहित अन्य नेता वहां उपस्थित रहे।
Published on:
11 Sept 2022 02:13 pm
बड़ी खबरें
View Allमुंबई
महाराष्ट्र न्यूज़
ट्रेंडिंग
