
संजय राउत के भाई सुनील बोले-वे बालासाहेब के सच्चे शिवसैनिक, कभी नहीं करेंगे भ्रष्टाचार
Maharashtra Political Updates: मनी लॉन्ड्रिंग केस में गिरफ्तार हुए शिवसेना नेता संजय राउत की ईडी हिरासत को मुंबई की अदालत ने बढ़ा दिया है। राउत की हिरासत बढ़ने के बाद उनके भाई सुनील राउत ने मीडिया से बातचीत की है। उन्होंने कहा कि संजय राउत बालासाहेब ठाकरे के सच्चे शिवसैनिक हैं, वे भ्रष्टाचार कभी नहीं करेंगे। साथ ही बीजेपी पर उन्होंने निशाना साधा है।
ज्ञात हो कि पात्रा चॉल जमीन घोटाला मामले में गिरफ्तार शिवसेना नेता संजय राउत को ईडी ने आज फिर कोर्ट में पेश किया और 10 अगस्त तक हिरासत की मांग। जांच एजेंसी ने कहा कि संजय राउत सहयोग नहीं कर रहे हैं इसलिए कस्टडी दी जाए। लेकिन कोर्ट ने राउत को आठ अगस्त तक हिरासत में भेज दिया है। कोर्ट ने यह भी कहा कि ईडी ने जांच में काफी प्रगति की है। इससे पहले कोर्ट ने सोमवार को चार अगस्त तक राउत को ईडी हिरासत में भेजा था।
हिरासत में भेजे जाने को लेकर उनके भाई सुनील राउत ने कहा कि हमें न्यायपालिका पर भरोसा है। उन्होंने कहा कि संजय राउत बालासाहेब ठाकरे के सच्चे शिवसैनिक हैं, वे कभी कोई भ्रष्टाचार नहीं करेंगे। वे बोले कि बीजेपी उनसे डरी हुई है।
ईडी ने जब राउत को कोर्ट में पेश किया तो उनकी हिरासत के लिए यह भी कहा कि हमें कुछ और अहम डाक्यूमेंट्स की जांच करने की आवश्यकता है। जो अलीबाग में जमीन के लेन-देन से जुड़े हुए हैं। दरअसल राउत की गिरफ्तारी में चार किरदार बहुत अहम हैं। प्रवीण राउत, माधुरी राउत, सुजीत पाटकर और स्वप्ना पाटकर का समावेश है।
Published on:
04 Aug 2022 05:01 pm

बड़ी खबरें
View Allमुंबई
महाराष्ट्र न्यूज़
ट्रेंडिंग
