मुंबई

मुंबई में दबंगई दिखाने के लिए लोग कर रहे नंबर प्लेट से छेड़छाड़

जगह-जगह पुराने नंबर प्लेट लगाकर वाहन सड़कों पर दौड़ते नजर आते हैं...
less than 1 minute read
• •
Updated: 12 Oct 2018, 9:18 PM IST
vichle
vichle

(पत्रिका ब्यूरो, मुंबई): मुंबई में इन दिनों वाहनों के नंबर प्लेट से छेड़छाड़ कर दबंगई दिखाने की कोशिश हर तरफ दिखाई दे रही है। सड़क पर वाहनों के तेज होर्न और फर्राटा भरते वाहन तो दिखते ही हैं, वहीं लोग नंबर प्लेट से भी अपनी अलग पहचान बनाने की कोशिश में जुटे हैं। इसमें स्टूडेंट, प्रोफेशनल, बिजनेसमैन, नौकरशाह से लेकर राजनेता तक शामिल हैं। हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट के नाम पर प्रशासन ने सभी वाहन चालकों को आगाह करते हुए नंबर प्लेट सुरक्षित करने को कहा था। इस योजना की तारीख कई राज्यों में बार-बार बढ़ाई जा चुकी है। फिर भी अभी तक शत-प्रतिशत वाहनों का एचएसआरपी नहीं हुआ है। जगह-जगह पुराने नंबर प्लेट लगाकर वाहन सड़कों पर दौड़ते नजर आते हैं। वहीं विधानमंडल की गाड़ी भी इससे अछूती नहीं है, 8055 नंबर की गाड़ी को इस तरह फैब्रिकेटेड किया गया है, जैसे वह बॉस दिखाई देता है।

ओहदे के बलबूते मनमानी

आर्थिक राजधानी और बॉलीवुड की जान कही जाने वाली मुंबई में अपने ओहदे को बढ़ाने के लिए हर कोई अपने तरीके से नंबर प्लेट बनवाता है, तो वहीं राजनेता के वाहनों पर भी इसकी झलक साफ देखी जा सकती है। इसके अलावा वाहनों के शीशों पर काली फिल्म भी दिखना भी मुंबई में आम होता जा रहा है। हालांकि पुलिस इसके लिए कई बार अभियान चला चुकी है।

Updated on:
12 Oct 2018, 9:18 PM IST
Published on: