1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

PM मोदी UN से कहे, 20 जून घोषित हो अंतर्राष्ट्रीय गद्दार दिवस, संजय राउत ने बोला हमला

Sanjay Raut on PM Modi: महाराष्ट्र के पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे के करीबी सहयोगी संजय राउत ने कहा, “हमारे प्रधानमंत्री, गृहमंत्री और केंद्र सरकार गद्दारी को बढ़ावा दे रही हैं। आज के दिन हमारे 40 विधायकों ने पार्टी छोड़ी थी। इसे 'अंतर्राष्ट्रीय गद्दार दिवस' घोषित किया जाना चाहिए।"

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Jun 20, 2023

sanjay_raut_and_pm_modi.jpg

संजय राउत ने PM मोदी पर साधा निशाना

Shiv Sena Traitor Day: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में शिवसेना में हुई बगावत की पहली बरसी पर शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने संयुक्त राष्ट्र (UN) को पत्र लिखकर 20 जून को विश्व गद्दार दिवस (International Traitor Day) घोषित करने की मांग की है। राज्यसभा सांसद राउत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आज के दिन को गद्दार दिवस घोषित कराने के लिए कोशिश करनी चाहिए।

महाराष्ट्र के पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे के करीबी सहयोगी संजय राउत (Sanjay Raut) ने कहा, “हमारे प्रधानमंत्री, गृहमंत्री और केंद्र सरकार गद्दारी को बढ़ावा दे रही हैं। आज के दिन हमारे 40 विधायकों ने पार्टी छोड़ी थी। इसे 'अंतर्राष्ट्रीय गद्दार दिवस' घोषित किया जाना चाहिए। पीएम मोदी अमेरिका दौरे पर जा रहे हैं, इसलिए उन्हें इसके बारे में संयुक्त राष्ट्र (UN) को बताना चाहिए और 'अंतर्राष्ट्रीय गद्दार दिवस' की घोषणा करनी चाहिए।“ यह भी पढ़े-BMC चुनाव से पहले होगा महाघोटाले का पर्दाफाश? शिंद सरकार ने SIT को सौंपी जांच, जानें क्या है मामला

शिवसेना ठाकरे गुट के नेता संजय राउत ने कहा, “मैं संयुक्त राष्ट्र से अनुरोध करता हूं कि आज विश्व गद्दार दिवस मनाने की अनुमति दी जाए। संयुक्त राष्ट्र को आज के दिन को विश्व गद्दार दिवस घोषित करना चाहिए। छत्रपति शिवाजी महाराज के काल के बाद दुनिया की सबसे बड़ी गद्दारी पिछले साल आज ही के दिन हुई थी। एकनाथ शिंदे समेत 40 विधायकों ने विश्वासघात किया। वह इतिहास हम सबके सामने है। इससे बड़ी गद्दारी पहले नहीं हुई है।”

पीएम मोदी यूएन जाने वाले हैं। मैं उनसे अपील करता हूं कि जैसे उन्होंने योग दिवस को दुनियाभर में मनाने के लिए पहल की थी, वैसे ही गद्दारी दिवस के लिए भी करनी चाहिए। क्‍योंकि उन्‍होंने महाराष्‍ट्र में गद्दारी हो, इसके लिए भी प्रयत्न किया था। इस गद्दारी में उनका भी योगदान है। इसलिए उन्हें इस मुद्दे को आगे बढ़ाना चाहिए।

संयुक्त राष्ट्र के माध्यम से कई दिवस मनाए जाते हैं। हम वैलेंटाइन डे मनाते हैं, हम योग दिवस मनाते हैं। साथ ही देश के लोकतंत्र के इतिहास में आज का दिन काला दिन है। एकनाथ शिंदे का खुद कहना है कि दुनिया के 33 देशों ने इस गद्दारी को नोटिस किया है। इसलिए मुझे लगता है कि आज के दिन को याद रखने के लिए विश्व गद्दारी दिवस के रूप में मनाया जाना चाहिए।

वहीँ, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) ने भी अपने कार्यकर्ताओं से शिवसेना के बागी विधायकों के खिलाफ आज प्रदर्शन करने का आह्वान किया है। एनसीपी ने पहले ही ऐलान किया था कि वह 20 जून को एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में शिवसेना में हुई बगावत की पहली बरसी को ‘गद्दार दिवस’के रूप में मनाएगी। शिवसेना में बगावत के बाद महाराष्ट्र की महा विकास आघाडी (एमवीए) की सरकार जून 2022 को गिर गई थी। एमवीए में शिवसेना (उद्धव गुट), एनसीपी और कांग्रेस घटक हैं।

Story Loader