
संजय राउत ने PM मोदी पर बोला हमला
Sanjay Raut on PM Modi: अयोध्या में भगवान राम का भव्य मंदिर बनाया जा रहा है। 22 जनवरी को नव निर्मित राम मंदिर में राम लला के मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा होनी है। इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद शामिल होंगे। सारी तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। जैसे-जैसे 22 जनवरी की तारीख नजदीक आ रही है, राम मंदिर पर सियासत तेज होती जा रही है। दरअसल, विपक्ष का कहना है कि लोकसभा चुनाव 2024 को देखते हुए बीजेपी राम मंदिर के नाम पर राजनीति कर रही है। आज शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) सांसद संजय राउत ने बीजेपी पर तंज कसा है।
महाराष्ट्र के पुणे में एक प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए, शिवसेना उद्धव गुट के मुख्य प्रवक्ता संजय राउत ने कहा, "प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) को अयोध्या में शिफ्ट किया जाना चाहिए...बीजेपी का हेडक्वार्टर भी वहां से चलेगा.. भगवान राम (मंदिर) का जश्न मनाने के लिए किसी को बीजेपी के नेतृत्व की जरुरत नहीं है... वे इस देश की पहचान और संस्कृति हैं। जैस की डॉ. फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि राम सबके हैं, पूरे विश्व के भगवान है... अगर एक पार्टी भगवान राम को अपना बनाने की कोशिश कर रही है, तो वे उनकी छवि को कम कर रहे हैं।'' यह भी पढ़े-‘मोदी विष्णु के तेरहवें अवतार! बाबरी का गुंबद ढहने पर भाग गए…’, संजय राउत ने किया कटाक्ष
'हम 5000 साल पीछे...'
राउत ने पत्रकारों से कहा, "जब तक लोकसभा का चुनाव हो रहा है तब तक पीएमओ और सरकार अयोध्या से चलेगी... हम भी राम भक्त हैं। हमने और हमारी पार्टी ने राम मंदिर के लिए खून, त्याग और बलिदान दिए हैं लेकिन इस तरह की राजनीति देश में न कभी हुई है और न कभी होगी... हम 5000 साल पीछे जाकर देश चला रहे हैं।"
शिवसेना (यूबीटी) नेता ने कहा, राम मंदिर समारोह खुशी का क्षण है। जो देश का समारोह होना चाहिए, लेकिन ये अब बीजेपी का समारोह बन गया है। बीजेपी ने राम मंदिर समारोह का राजनीतिकरण कर दिया है। राम मंदिर के लिए शिवसेना ने बलिदान दिया है.. हम प्रचार नहीं करते लेकिन हम सही समय पर बोलेंगे।
‘हमारे सीएम लाचार है’
राज्यसभा सांसद संजय राउत ने कहा, नरेंद्र मोदी कहते हैं कि पहले गुजरात का विकास फिर देश का, किसी भी प्रधानमंत्री ने कभी इस तरह की टिप्पणी नहीं की है। आप एक देश के प्रधानमंत्री हैं, किसी राज्य के नहीं। मैं कहता हूं कि उन्हें गुजरात को सोने की द्वारका जैसा बना देना चाहिए, हमें कुछ लेनादेना नहीं। लेकिन देश के प्रधानमंत्री पहले गुजरात के विकास और फिर देश के विकास की बात करते हैं.. ऐसा कभी किसी ने नहीं कहा। हमारे मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री लाचार हो गए हैं। यह भी पढ़े-अयोध्या में कड़ी सुरक्षा है... बाल भी बांका नहीं होगा, राम मंदिर के मुख्य पुजारी का उद्धव को करारा जवाब
Published on:
31 Dec 2023 01:47 pm

बड़ी खबरें
View Allमुंबई
महाराष्ट्र न्यूज़
ट्रेंडिंग
