
Sherlyn Chopra photos
मुंबई. पोर्न फिल्म बनाने और पैसे लेकर ऐप के माध्यम से दिखाने के आरोप में गिरफ्तार कारोबारी राज कुंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रहीं। मामले की जांच कर रही मुंबई पुलिस की प्रॉपर्टी सेल ने शुक्रवार को अभिनेत्री शर्लिन चोपड़ा से लंबी पूछताछ की। बॉलीवुड की बोल्ड बालाओं में शुमार शर्लिन अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति कुंद्रा पर धोखाधड़ी का आरोप लगा चुकी हैं। अश्लील फिल्म से जुड़े मामले में पुलिस चोपड़ा को गवाह बना सकती है। 19 जुलाई को गिरफ्तार कुंद्रा न्यायिक हिरासत में हैं। उन्होंने हाइकोर्ट में अपनी गिरफ्तारी को चुनौती दी है, जिस पर सुनवाई पूरी हो चुकी है। जमानत के लिए कुंद्रा और उनके सहयोगी रेयान थोर्प ने सेशन कोर्ट में याचिका लगाई है। इस पर 10 अगस्त को सुनवाई होगी। मजिस्ट्रेटी कोर्ट दोनों की जमानत याचिका खारिज कर चुकी है। कुंद्रा खुद पर लगे आरोपों को खारिज करते रहे हैं। शिल्पा भी कह चुकी हैं कि जिन फिल्मों पर सवाल उठाए जा रहे, वे पोर्न नहीं बल्कि इरोटिक कैटेगरी की हैं।
चार कर्मचारी बने गवाह
वियान के चार पूर्व कर्मचारी गवाह बन गए हैं। ये लोग कुंद्रा के खिलाफ गवाही देंगे। सूत्रों के अनुसार मजिस्ट्रेट के सामने चारों के बयान दर्ज किए गए हैं। गवाहों में कंपनी के पूर्व सीए और वित्तीय अधिकारी भी शामिल हैं। बाकी दो गवाह वियान में टेक्निकल काम देखते थे। इनसे पुलिस को कुंद्रा की कंपनी के वित्तीय लेनदेन, ऐप-वीडियो की अपलोडिंग आदि के बारे में अहम जानकारियां मिली हैं।
कंपनी के साथ कांट्रैक्ट
शर्लिन ने कुंद्रा पर कई आरोप लगाए हैं। चोपड़ा का कहना है कि कुंद्रा ने ही उन्हें पोर्न फिल्मों में धकेला। अपनी कंपनी के हॉटशाट ऐप के कंटेंट के लिए भी वीडियो शूट करने के लिए कहा था, जो उन्होंने नहीं किया। शर्लिन कुंद्रा पर अपने साथ जोर-जबर्दस्ती का भी आरोप लगा चुकी हैं। इसे लेकर अप्रेल में उनकी शिकायत पर एफआइआर दर्ज हुई थी। कुंद्रा की कंपनी आम्र्सप्राइम के साथ चोपड़ा 2019 में एक साल का कांट्रैक्ट किया था। करार के तहत शर्लिन बोल्ड कंटेंट वाली फिल्में करतीं, जो देश में नहीं दिखाई जातीं। अब उनका करार खत्म हो चुका है।
फरवरी में पर्दाफाश
पुलिस की प्रॉपर्टी सेल ने फरवरी में अश्लील फिल्म बनाने के रैकेट का पर्दाफाश किया था। मालाड के मढ इलाके में स्थित एकक बंगले में फिल्म की शूटिंग करते हुए पुलिस ने अभिनेत्री गहना वशिष्ठ सहित कई आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इस मामले में दो एफआइआर दर्ज हुई थीं। आरोपियों में कुंद्रा का नाम था। सबूतों के अभाव में पुलिस ने उन्हें तब नहीं गिरफ्तार किया। पुलिस का दावा है कि कुंद्रा के ऑफिस, मोबाइल से उसे 50 से ज्यादा वीडियो क्लिप मिली हैं। इस मामले में अब तक 11 लोगों की गिरफ्तारी हो चुके हैं। कुछ आरोपी अभी पकड़ में नहीं आए हैं।
Published on:
06 Aug 2021 08:20 pm

बड़ी खबरें
View Allमुंबई
महाराष्ट्र न्यूज़
ट्रेंडिंग
