मुंबई

महाराष्ट्र: कोयता गैंग के 7 खतरनाक आरोपी येरवडा बाल सुधार गृह से फरार, पुणे में फैली सनसनी

Pune Koyta Gang Accused Absconded From Yerwada: बीती रात सात नाबालिग आरोपी बाल सुधार गृह की सुरक्षा दीवार पर सीढ़ी लगाकर फरार हो गए। सुधार गृह से इस तरह से कोयता गैंग के सदस्यों के फरार होने के बाद शहर में हड़कंप मच गया है।

less than 1 minute read
Jan 31, 2023
यवतमाल में पुलिस वैन को ट्रक ने मारी टक्कर, 2 की मौत

Pune Koyta Gang: महाराष्ट्र के पुणे जिले से हैरान करने वाली खबर है। जहां आधी रात को कोयता गैंग के सात नाबालिग आरोपी येरवडा सुधार गृह से फरार हो गए। सभी पुणे शहर में दहशत मचाने वाले कोयता गिरोह के सदस्य हैं। सातों आरोपियों को कुछ दिनों पहले ही विभिन्न आपराधिक मामलों में पकड़कर पुणे के येरवडा स्थित पंडित जवाहरलाल नेहरू बाल सुधार गृह भेजा गया था।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, सोमवार मध्य रात्रि 11 से 12 बजे के बीच आरोपी बाल सुधार गृह की सुरक्षा दीवार पर सीढ़ी लगाकर फरार होने में सफल हो गए। सुधार गृह से इस तरह से कोयता गैंग के सदस्यों के फरार होने के बाद शहर में हड़कंप मच गया है। दरअसल कोयता गैंग पिछले कुछ दिनों से पुणे में जमकर आतंक मचा रहा है। इस गिरोह के खिलाफ पुणे पुलिस ने अभियान छेड़ रखा है। कोयता गैंग पर नकेल कसने के पुणे पुलिस सोशल मीडिया पर भी पैनी नजर रख रही है। यह भी पढ़े-फिर शर्मसार हुई मुंबई, 6 साल की मासूम से 35 वर्षीय पड़ोसी ने की दरिंदगी, पॉस्को एक्ट के तहत गिरफ्तार

सभी सातों नाबालिग आरोपी विधी संघर्ष बालक कोयता गैंग के सदस्य बताये जा रहे हैं। इस घटना से पुणे में फिर से कोयता गैंग का आतंक बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। इस घटना ने बाल सुधार गृह के अधिकारियों की नींद उड़ा दी है और फरार आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस प्रशासन दबिश दे रहा है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, सातों नाबालिग रात में मौका पाकर बाल सुधार गृह की खिड़की से सीढ़ी के सहारे फरार हुए। सभी सात आरोपियों को विभिन्न अपराधों में गिरफ्तार किया गया था। ऐसे में इन्हें फिर पकड़ना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती है।

Published on:
31 Jan 2023 06:57 pm
Also Read
View All

अगली खबर