
मृतक मेडिकल छात्रा अदिति दलभंजन
Pune MBBS Student Suicide: महाराष्ट्र के पुणे में एमबीबीएस की प्रथम वर्ष की एक छात्रा ने ससून अस्पताल (Sassoon Hospital) की तीसरी मंजिल से कूदकर जान दे दी है। पुलिस ने आशंका जताई है कि 21 वर्षीय मेडिकल छात्रा अदिति दलभंजन (Aditi Dalbhanjan) ने अपनी जीवन लीला परीक्षा के तनाव के कारण ख़त्म की।
जानकारी के मुताबिक, मृतक छात्रा अदिति के पिता ने उससे कहा था कि वह परीक्षा के परिणाम के बारे में मत सोचे। यदि उसे अच्छे अंक नहीं भी मिलते हैं तो चिंता की बात नहीं है। अगली बार वह कड़ी मेहनत करके अच्छे मार्क्स पा सकती है। लेकिन पिता के समझाने का भी अदिति पर असर नहीं हुआ। यह भी पढ़े-Maharashtra: प्रेमी के साथ भाग गई पत्नी, तो गुस्साए दामाद ने ससुर को मौत के घाट उतारा
अदिति ने बुधवार सुबह करीब 10 बजकर 40 मिनट पर ससून अस्पताल की तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी। वह बीजे मेडिकल कॉलेज (BJ Medical College) की एमबीबीएस की छात्रा थी। घटना की जानकारी होने पर परिजन तुरंत ससून अस्पताल पहुंचे। लेकिन सिंहगढ़ रोड के आनंद नगर निवासी अदिति को तमाम कोशिशों के बाद भी बचाया नहीं जा सका।
जानकारी के मुताबिक अदिति एमबीबीएस फर्स्ट ईयर में पढ़ रही थी। बंड गार्डन पुलिस (Bund Garden Police) ने आकस्मिक मौत का मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने कहा कि अदिति कथित तौर पर डिप्रेशन में थी, क्योंकि वह अपनी परीक्षा की तैयारी नहीं कर पाई थी। उसने इस बारे में अपने पिता को भी बताया था।
एक अधिकारी ने कहा, “बुधवार की सुबह उसके पिता ने उसे हमेशा की तरह कॉलेज छोड़ा। लेकिन बाद में उसने इतना बड़ा कदम उठा लिया। उसने कूदने से पहले अपना मोबाइल छत पर ही छोड़ दिया था।” अदिति के दोस्तों ने बताया कि वह परीक्षा देने से डर रही थी।
बंड गार्डन पुलिस थाने के एक अधिकारी ने कहा, “अदिति की बुधवार को प्रैक्टिकल परीक्षा थी। हालाँकि, उसने अपना बैग क्लास में रखा और सीधे छत पर चली गई। उसने अपना मोबाइल फोन छत की दीवार के पास छोड़ दिया और कूद गई।
Published on:
30 Mar 2023 10:13 pm

बड़ी खबरें
View Allमुंबई
महाराष्ट्र न्यूज़
ट्रेंडिंग
