4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पुणे और पिंपरी-चिंचवड में 23 जनवरी को स्कूलों की हाफ-डे छुट्टी, सरकारी आदेश जारी

पुणे और पिंपरी-चिंचवड के सभी सरकारी और निजी स्कूलों को 23 जनवरी को दोपहर 12 बजे के बाद बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं। इस संबंध में पुणे जिला कलेक्टर जितेंद्र डूडी ने दो अलग-अलग अधिसूचनाएं जारी की हैं।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Jan 21, 2026

School Holidays in Maharashtra

पुणे में इस दिन स्कूल रहेंगे बंद (AI Image)

पुणे और पिंपरी-चिंचवड़ के छात्रों और अभिभावकों के लिए एक महत्वपूर्ण खबर है। पुणे ग्रैंड टूर 2026 (Pune Grand Tour 2026) के अंतिम चरण के साइकिल रेस के चलते शुक्रवार 23 जनवरी को पुणे और पिंपरी-चिंचवड़ के सभी सरकारी और निजी स्कूल दोपहर 12 बजे के बाद बंद रहेंगे। यह फैसला अंतरराष्ट्रीय साइकिलिंग रेस के कारण होने वाली संभावित ट्रैफिक जाम और सड़कों की बंदी को देखते हुए लिया गया है।

पुणे के जिला कलेक्टर जितेंद्र डूडी ने बुधवार को दो अलग-अलग अधिसूचनाएं जारी कर स्कूलों को दोपहर 12 बजे तक ही संचालित करने का आदेश दिया। पुणे सिटी के ट्रैफिक पुलिस उपायुक्त और पिंपरी-चिंचवड के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त की सिफारिश के बाद यह निर्णय लिया गया।

95 किमी लंबा होगा स्टेज-4 रेस

भारत की पहली UCI 2.2 (Union Cycliste Internationale) मान्यता प्राप्त इस मल्टी-स्टेज साइकिल रेस का चौथा और अंतिम चरण 95 किमी लंबा है। यह रेस पुणे और पिंपरी-चिंचवड की कई मुख्य सड़कों से होकर गुजरेगी, जिससे यातायात प्रभावित होगा। अधिसूचना में कहा गया है कि विद्यार्थियों को होने वाली असुविधा से बचाने के लिए पुणे और पिंपरी-चिंचवड के सभी स्कूलों को 12 बजे तक ही संचालित करने और उसके बाद बंद रखने का आदेश दिया गया है।

प्रतियोगिता के सुरक्षित संचालन के लिए रेस रूट पर सभी प्रकार के वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा। यातायात को वैकल्पिक मार्गों पर डायवर्ट किया गया है। रेस के दौरान सड़कें चरणों में बंद की जाएंगी। एम्बुलेंस, दमकल और पुलिस वाहनों जैसे आपातकालीन वाहनों को रेस के दौरान भी गुजरने की अनुमति होगी।

पुणे साइकिलरेस का रूट और समय

पुणे ग्रैंड टूर 2026 रेस शुक्रवार दोपहर 1:30 बजे बालेवाड़ी के श्री शिव छत्रपति स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स से शुरू होगी और शाम 4 बजे जंगली महाराज रोड स्थित बालगंधर्व रंग मंदिर पर समाप्त होगी।

रेस के रूट में पुणे शहर का बालेवाड़ी, बानेर रोड, पाषाण, कोथरूड, डेक्कन और अंत में जेएम रोड शामिल है, जबकि पिंपरी-चिंचवड का राजीव गांधी ब्रिज, सांगवी, वाकड, निगडी, त्रिवेणीनगर, भोसरी, चिखली और पिंपरी-कालेवाड़ी शामिल है।

प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे ट्रैफिक डायवर्जन का पालन करें और अनावश्यक यात्रा से बचें, ताकि अंतरराष्ट्रीय स्तर की इस साइक्लिंग प्रतियोगिता का आयोजन बिना किसी बाधा के पूरा किया जा सके।

Story Loader