16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महाराष्ट्र-कर्नाटक सीमा विवाद को लेकर पीएम मोदी और शिंदे सरकार पर भड़के राज ठाकरे

Maharashtra Karnataka Border Issue Update: महाराष्ट्र-कर्नाटक मुद्दे पर महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष राज ठाकरे ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कर्नाटक के सीएम बसवराज बोम्मई को जबान पर लगाम रखने की नसीहत दी और कहा कि इलेक्शन को ध्यान में रख कर वहां तनाव पैदा करने का प्रयास किया जा रहा हैं।

2 min read
Google source verification
mns_chief_raj_thackeray.jpg

Raj Thackeray

Maharashtra Karnataka Border Dispute: महाराष्ट्र और कर्नाटक के बीच सीमा विवाद गहराता चला जा रहा है। मंगलवार को दोनों राज्यों के सीमा क्षेत्र के अंदर एक-दूसरे के वाहनों को निशाना बनाये जाने से तनातनी और बढ़ गई। इस बीच महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष राज ठाकरे ने बड़ा बयान दिया हैं। राज ठाकरे ने कहा कि कर्नाटक में आगामी विधानसभा चुनाव को मद्देनजर रखते हुए उन्हें अशांति पैदा करना है। इसलिए महाराष्ट्र को जानबूझ कर टारगेट किया जा रहा है। महाराष्ट्र-कर्नाटक सीमाविवाद फिर से उभरे इसके लिए किसी की ओर से प्रयासें जारी हैं।

इस मामले में वहां कौन खाद-पानी डाल रहा है, यह साफ नजर आ रहा रहा है, लेकिन यहां भी कोई इस काम में लगा है क्या? सरकार इसपर ध्यान दें। इन शब्दों में राज ठाकरे बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली बीजेपी और राज्य में शिंदे-फडणवीस सरकार पर भड़क उठे। यह भी पढ़े: महाराष्ट्र में बनेगा देश का पहला दिव्यांग मंत्रालय, सीएम एकनाथ शिंदे ने किया एलान

इसके अलावा मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे ने इस मामले में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर और फेसबुक पर भी एक पोस्ट शेयर किया। इस पोस्ट में राज ठाकरे ने लिखा की महाराष्ट्र को आज तक जो कुछ भी मिला है, वो काफी संघर्ष करने के बाद ही मिला है। हम संघर्ष के लिए तैयार हैं। अगर ऐसा नहीं होने देना है तो केंद्र सरकार इस मामले में दखल दे।

बता दें कि राज ठाकरे ने आगे कहा कि कर्नाटक के सीएम बसवराज बोम्मई कम से कम अब अपने जबान पर लगाम लगाएं। इस मामले को और ना भड़काएं। महाराष्ट्र के वाहनों के साथ तोड़फोड़, मराठी लोगों को परेशान किया जाना वहां फौरन बंद करवाएं। यह विवाद बातचीत करके और समझबूझ से सुलझाया जाना चाहिए। लेकिन सामने से अगर तनाव भड़काए जाने की हरकतें शुरू रहीं तो मनसे क्या कर सकती है इसकी झलक हमारे महाराष्ट्र के लोगों ने समय-समय पर दिखाया है। जरूरत पड़ी तो हमारा जवाब भी उतना ही तीव्र होगा।

मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे ने आगे कहा कि आगामी 2023 में कर्नाटक विधानसभा इलेक्शन के लिए यह मुद्दा उठाया जा रहा है और महाराष्ट्र को बिना वजह टारगेट किया जा रहा है। महाराष्ट्र के लोगों से मुझे यही कहना है कि उनको जो चाहिए हम नहीं देंगे, हम वही करेंगे जो हमें करना है। अचानक चारों ओर से राज्य के सीमावर्ती भागों पर दावे किए जाने लगे। यह मामला सीधा-सादा नहीं है। सीएम एकनाथ शिंदे और डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस यह सुनिश्चित करें कि महाराष्ट्र की तरफ उठने वाली ऊंगलियां हटा दी जाएंगी। हम कौनसे पार्टी के हैं, यह भूल कर महाराष्ट्र के लिए हम सब एक हो जाएं।