
न्यूड फोटो मामले में अभिनेता राणवीर सिंह के खिलाफ केस दर्ज
Ranveer Singh Nude Photo Case: न्यूड फोटोशूट मामले में अभिनेता रणवीर सिंह सोमवार को मुंबई पुलिस के सामने पेश नहीं होंगे। जिस वजह से उन्हें नया समन जारी किया जाएगा. रणवीर सिंह के खिलाफ न्यूड फोटोशूट करवाने के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है। दरअसल, पेपर मैगजीन के लिए रणवीर के फोटोशूट की तस्वीरें 21 जुलाई को ऑनलाइन पोस्ट की गईं थी। कुछ तस्वीरों में रणवीर बिना कपड़े पहने नजर आ रहे हैं।
मुंबई की चेंबूर पुलिस स्टेशन ने न्यूड फोटोशूट विवाद को लेकर अभिनेता रणवीर सिंह को कल पेश होने के लिए समन भेजा था। लेकिन अभिनेता ने पेश होने के लिए दो हफ्ते का समय मांगा है। इसलिए अब चेंबूर पुलिस नई तारीख तय कर उन्हें ताजा समन भेजेगी। यह भी पढ़े-शेल्टर होम में रह रहीं मानसिक रूप से कमजोर लड़कियां बना रही हैं गणपति की मूर्तियां
जानकारी के मुताबिक, सोशल मीडिया पर रणवीर की जारी की गई कुछ न्यूड तस्वीरों को लेकर हाल ही में एक प्राथमिकी दर्ज (FIR) की गई थी। मुंबई स्थित एक गैर-सरकारी संगठन (एनजीओ) ने रणवीर सिंह के खिलाफ चेंबूर पुलिस से शिकायत दर्ज करवाई थी। जिसके आधार पर पुलिस ने रणवीर के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 292 (अश्लील किताबों आदि की बिक्री), 293 (युवाओं को अश्लील सामग्री की बिक्री), 509 (महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने के इरादे से शब्द कहना, संकेत करना या कृत्य करना) और आईटी एक्ट के सेक्शन 67A के मामला दर्ज किया है।
शिकायतकर्ता ललित श्याम ने आरोप लगाया है कि अभिनेता की अश्लील तस्वीरों से महिलाओं की भावना आहत हुई है और उनकी गरिमा को ठेस पहुंची है। उन्होंने रणवीर सिंह की गिरफ्तारी की मांग की है। साथ ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर से कथित आपत्तिजनक तस्वीरों को हटाने की मांग की है।
Published on:
21 Aug 2022 05:58 pm

बड़ी खबरें
View Allमुंबई
महाराष्ट्र न्यूज़
ट्रेंडिंग
