मुंबई

पिता का अंतिम दर्शन कर पाएंगी रिद्धिमा!

दिल्ली पुलिस ने दी इजाजत

less than 1 minute read
Apr 30, 2020
पिता अंतिम दर्शन कर पाएंगी रिद्धिमा!

मुंबई. ऋषि कपूर की मौत के बाद दिल्ली में रह रही उनकी बेटी रिद्धिमा कपूर पिता के अंतिम दर्शन पाने के प्रयास में जुटी हुईं हैं। दिल्ली पुलिस ने उन्हें लॉकडॉउन के दौरान पांच लोगों के साथ मुंबई आने के लिए मूवमेंट पास दिया गया है।

सूत्रों की मानें तो रिद्धिमा को मुंबई लाने के लिए चार्टर्ड प्लेन का इंतजाम किया जा रहा है। पूरा परिवार प्रयास कर रहा है कि वे मुंबई पहुंच जाएं। ऋषि कपूर अपनी बेटी रिद्धिमा के ज्यादा क्लोज थे।

गौरतलब है कि ऋषि कपूर के दो बच्चे हैं। बेटा बरणबीर कपूर जो हिंदी सिनेमा में अभिनेता हैं। बेटी रिद्धिमा कपूर एक फैशन डिजाइनर हैं। वे अपने पति भारत साहनी के साथ दिल्ली में रहती हैं। बुधवार रात को ही ऋषि कपूर की हालत खराब होने के बाद रिद्धिमा ने दिल्ली पुलिस से मूवमेंट पास मांगा था।

दिल्ली पुलिस ने उनके साथ पांच लोगों को मुंबई जाने की अनुमति दे दी है। अगर चार्टेड प्लेन का इंतजाम हो जाता है, तो वे पिता के अंतिम दर्शन कर सकेंगी। कुछ लोगों का कहना है कि वे सड़क के रास्ते से भी मुंबई आ सकतीं हैं। ऋषि कपूर अपनी बेटी रिद्धिमा के ज्यादा करीब थे।

बता दें कि 2018 में ऋषि कपूर को पता चला कि उनहें कैंसर है। इसके बाद न्यूयॉर्क में एक वर्ष उनका इलाज चला। न्यूयॉर्क से लौटने के बाद ऋषि कपूर ने घर से बाहर निकलना बहुत कम कर दिया था।

Updated on:
30 Apr 2020 03:11 pm
Published on:
30 Apr 2020 01:59 pm
Also Read
View All

अगली खबर