28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अगले दो साल में चमकेंगी मुंबई की सड़कें, इस परियोजना के तहत 500 कार्यों का भूमिपूजन

मुंबई को लेकर राज्य के सीएम एकनाथ शिंदे ने स्पेशल प्लान बनाया है। इस संबंध में सीएम एकनाथ शिंदे कहा कि मुंबई का डेवलपमेंट उनकी प्राथमिकता है। सीएम शिंदे ने मुंबई के सौंदर्यीकरण के लिए 500 कामों का भूमिपूजन किया है। उन्होंने यह भी कहा कि आने वाले ढाई सालों में मुंबई की सड़कें गड्ढा मुक्त हो जाएंगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Siddharth Raghuvanshi

•

Updated: 9 Dec 2022, 4:34 PM IST

cm_eknath_shinde_new.jpg

CM Eknath Shinde

मुंबई सौंदर्यीकरण परियोजना के तहत आज 500 परियोजनाओं का भूमिपूजन समारोह गेटवे ऑफ इंडिया में राज्य के सीएम एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) और डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) ने किया। इस अवसर पर सीएम शिंदे ने कहा कि आने वाले दो सालों में मुंबई को गड्ढा मुक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं और मुंबईकरों के हित उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। हम चाहते है कि मुंबई का बुनियादी ढांचा अच्छी गुणवत्ता का होना चाहिए।

सीएम शिंदे ने आगे कहा कि हमने उस दिशा में काम करना शुरू कर दिया है। मुंबई में सड़कों की मरम्मत और जीर्णोद्धार इस तरह से हो कि अगले 30 साल तक ये सड़कें खराब न हों, यही हमारा प्रयास है। इस साल पांच सौ किलोमीटर सड़कों का काम हाथ में लिया जाएगा। यह भी पढ़े: महाराष्ट्र-कर्नाटक विवाद को लेकर अमित शाह से मिला उद्धव गुट, प्रियंका चतुर्वेदी ने दिया बड़ा बयान

बता दें कि सीएम शिंदे ने आगे कहा कि एक-दो महीने के अंदर ही मुंबई में बदलाव दिखाई देना शुरू हो जाएगा। बीएमसी (BMC) ने करीब 6 हजार करोड़ रुपए के खर्च पर सड़कों को सीमेंट कंक्रीट से पक्का करने के लिए निविदा आमंत्रित की थी। बीएमसी को कोई बड़ी कंपनी को यह निविदा देने का आदेश दिया है। उन्होंने दावा किया कि आने वाले 2.5 साल में मुंबई की सड़कें गड्ढा मुक्त हो जाएंगी।

वहीं, दूसरी तरफ राज्य के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि मुंबई के सौंदर्यीकरण की परियोजना शानदार पहल है। यह परियोजना सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार करने में काफी मदद करेगी। राज्य की सत्ता में आने के बाद सीएम एकनाथ शिंदे ने मुंबई के लिए डेवलपमेंट योजना बनाने के लिए कहा था, इसलिए वह इस योजना के सूत्रधार हैं।

बता दें कि महिला एवं बाल विकास मंत्री मंगलप्रभात लोढ़ा ने कहा कि मुंबई देश की आर्थिक राजधानी है। इसे अब एक ऐसी राजधानी बनना चाहिए, जो पर्यटन और रोजगार के मौके प्रदान करे। राज्य सरकार इस दिशा में कोशिश कर रही है। वहीं, इस कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर, स्कूल शिक्षा मंत्री व मुंबई शहर के पालक मंत्री दीपक केसरकर, महिला एवं बाल विकास, पर्यटन मंत्री व मुंबई उपनगर पालक मंत्री मंगलप्रभात लोढ़ा, विधायक आशीष शेलार, बीएमसी आयुक्त इकबाल सिंह चहल आदि मौजूद थे।