22 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

संस्कारों व संस्कृति सहेजी, संगठन का वट वृक्ष बनाया

राजस्थान प्रगति मंडल ठाणेसंस्कारों व संस्कृति सहेजी, संगठन का वट वृक्ष बनायाबुजुर्गों के मार्गदर्शन से संवर रही नईं पीढ़ी भी

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Binod Pandey

Jun 16, 2019

mumbai

संस्कारों व संस्कृति सहेजी, संगठन का वट वृक्ष बनाया

धर्मेन्द्र उपाध्याय
ठाणे. महाराष्ट्र का ठाणे राज्य भर में औद्योगिक क्षेत्र में अग्रणी माना जाता है। यहां का वागले इस्टेट एशिया की सबसे बड़ी इंडस्ट्रियल क्षेत्र मानी जाती है। राजस्थान के विभिन्न जिलों से आकर प्रवासियों ने यहां अपना ठिकाना बनाना शुरू किया और कुछ ही वर्षों में बड़ी संख्या में प्रवासी यहां आकर बस गए। विभिन्न समाज के लोग अलग-अलग जगहों पर बसे हुए थे। ऐसे में उन्हें एक सूत्र में पिरोना चुनौती से कम नहीं थी, लेकिन इसी बची एक मार्च, 1975 को राजस्थानी समाज के बंधुओं को एक सूत्र में बांधकर एक संगठन राजस्थान प्रगति मंडल ठाणे की स्थापना की गई जिसके पहले अध्यक्ष बलदेव प्रसाद गोयनका हुए। इसके बाद सेवा और संगठन का कारवां बढ़ चला, जो अनवरत जारी है।
मंडल का मुख्य उद्देश्य
समाज के लोग इसके माध्यम से एक दूसरे के संपर्क में आए और एक दूसरे के सुख दुख में सहभागी बने। समाज के लोगों के सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक व आध्यत्मिक विकास और सेवा कार्य के लिए इस संगठन की समाज को जरूरत थी। संगठन के 46 साल के कार्यकाल में कई बड़े कार्य संपादित किए गए। संगठन के कार्यालय से लेकर सभागृह तक उपलब्ध हुआ है। सेवा कार्य में भी मिसाल कायम की, ठाणे कोपरी पूर्व में आम लोगों के लिए प्याऊ, ठाणे शहर की शान जिसे चौपाटी के नाम से जाना जाता है वहा भी एक प्याऊ बनवाया गया। करीब 1300 परिवार संस्था के आजीवन सदस्य हैं।
इन पर रहता है फोकस
संस्था की ओर से वस्तु भंडार योजना, शिक्षा सहायता योजना, सांस्कृतिक और धार्मिक कार्यक्रम करना, पिकनिक, दीपावली, होली सम्मेलन, गणगौर, रक्तदान शिविर, मेडिकल चेकअप कैंप, प्राकृतिक आपदा व सुखाराहत में मदद क जरिए अलग पहचान कायम की है।
यह हैं संस्थापक
मंडल के संस्थापक बलदेव प्रसाद गोयनका, प्यारेलाल झुनझुनवाला, अनंतराम हलवाई, नन्दलाल खेतान, परमेश्वरलाल गाड़ोदिया आदि शामिल हैं। इसके अलावा बलदेव गोधिका, पयारेलाल झुनझुनवाला, परम जैन, रामनिवास जैथंलिया, रामचंद्र तोदी, राम अवतार तोरी, अरुण सराफ का महत्वपूर्ण योगदान है।
यह है स्तंभ
पूर्व अध्यक्ष लक्ष्मीकांत पोद्दार, मंत्री सचिव टिबरेवाल, वर्तमान अध्यक्ष जनक व्यास ,मंत्री मनीष जैन, सहमंत्री मुकेश चेजारा, उपाध्यक्ष ओमप्रकाश सोमानी, निर्मल विदावतकाजीका, कोषाध्यक्ष मनमोहन मुदडा, सहकोषाधयक्ष हरीश कोठारी, विश्वनाथ बगडिया, ओमजी झाझुका, पवन शर्मा, लक्षमीकातं पोद्दार, सचिन टिबरेवाल, राजेश हलवाई, संजय चुडिवाल, वीरेंद्र रूंगटा, रामप्रकाश अग्रवाल, महेश लाहोटी, शिवप्रकाश अग्रवाल, संदीप भुतडा, सुधीर मस्करा, निरज मोदी, पूर्व अध्यक्ष प्रदीप गोयनका, मंत्री पर्मेशवर तापडीया, पूर्व अध्यक्ष सुशील दारुका, मंत्री विक्रम जैन,गोपी भाऊवाला, अरविंद छांवछरीया, राजू तापडीया, नितिन जैन।