3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शिंदे-फडणवीस सरकार में मंत्री बना दूंगा, 1.67 करोड़ दो…. जेपी नड्डा के फर्जी पीए ने विधायकों को किया फोन

JP Nadda Fake PA: पुलिस अधिकारी ने बताया कि बीजेपी नेता ने राठौड़ को कोई पैसा नहीं दिया, लेकिन कुछ अन्य विधायकों द्वारा आरोपी को पैसे देने की बात पता चली है। फ़िलहाल मामले की जांच चल रही है।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

May 17, 2023

Eknath Shinde and Devendra Fadnavis Cabinet

शिंदे-फडणवीस सरकार के कैबिनेट विस्तार का रास्ता साफ

Maharashtra Cabinet Expansion: महाराष्ट्र के सत्ता संघर्ष पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद शिंदे-फडणवीस सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार होने के संकेत मिल रहे हैं। खबर है कि शिवसेना-बीजेपी गठबंधन सरकार जल्द ही मंत्रिमंडल का विस्तार करेगी और 20 विधायक मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। इस बीच, महाराष्ट्र सरकार में मंत्री पद दिलाने के नाम पर राज्य के कम से कम चार विधायकों से पैसे मांगे जाने का मामला सामने आया है।

जानकारी के मुताबिक, नागपुर पुलिस ने शिंदे सरकार में मंत्री पद दिलाने का वादा कर बीजेपी विधायकों से पैसे मांगने के आरोप में गुजरात के अहमदाबाद से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। नागपुर पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि अहमदाबाद जिले के मोरबी निवासी नीरज सिंह राठौड़ ने कथित तौर पर खुद के बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा का निजी सहायक (PA) होने का दावा किया और मंत्री पद के बदले पैसे मांगे। अधिकारी ने बताया कि महाराष्ट्र के चार विधायकों को फोन करने के अलावा आरोपी ने नगालैंड के एक विधायक और गोवा के एक विधायक को भी कथित तौर पर फोन किया था। यह भी पढ़े-महाराष्ट्र में जल्द होगा कैबिनेट विस्तार, 20 विधायक बनेंगे मंत्री? शिंदे गुट के नेता ने किया बड़ा खुलासा

मध्य नागपुर निर्वाचन क्षेत्र से बीजेपी विधायक विकास कुंभारे ने आरोपी राठौड़ द्वारा कथित रूप से उनसे संपर्क किए जाने के बाद पुलिस में शिकायत दर्ज करायी। जिसके बाद पुलिस की एक टीम ने आरोपी को मोरबी से गिरफ्तार कर लिया।

बीजेपी विधायक विकास कुंभारे ने बताया कि उससे ठग ने कथित तौर कहा, ‘मैं, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का पीए (निजी सहायक) हूँ। महाराष्ट्र में जल्द ही मंत्रालय का विस्तार हो रहा है और आपको शहरी विकास मंत्रालय दिया जाएगा। आपको इसके लिए 1 करोड़ 67 लाख रुपये देने होंगे।“

अधिकारी ने बताया कि बीजेपी नेता ने राठौड़ को कोई पैसा नहीं दिया, लेकिन कुछ अन्य विधायकों द्वारा आरोपी को पैसे देने की बात पता चली है। आरोपी के खिलाफ नागपुर तहसील थाने में भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 420 के तहत धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। फ़िलहाल मामले की जांच चल रही है।

Story Loader

बड़ी खबरें

View All

मुंबई

महाराष्ट्र न्यूज़

ट्रेंडिंग