15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मंत्रियों के करीबियों के यहां आयकर छापा, केंद्र पर बरसी शिवसेना

महाराष्ट्र के दो मंत्रियों के करीबी तीन लोगों के मुंबई और पुणे में कई ठिकानों पर छापा शिवसेना में मची खलबली, जांच एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप

2 min read
Google source verification
आयकर छापा

आयकर छापा

मुंबई. महाराष्ट्र में दो मंत्रियों के करीबी तीन लोगों के मुंबई और पुणे में ठिकानों पर छापा मार कर आयकर विभाग ने मंगलवार को तलाशी ली। पर्यावरण मंत्री आदित्य ठाकरे के करीबी और शिर्डी ट्रस्ट के सदस्य राहुल कनाल और परिवहन मंत्री अनिल परब के करीबी संजय कदम तथा आरटीओ अधिकारी बजरंग खरमाटे के यहां दस्तावेज खंगाले गए। खरमाटे का नाम पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख से जुड़े मामले मेें परब से पूछताछ के दौरान आया था। एक ही दिन में दो मंत्रियों के तीन करीबियों के यहां आयकर छापे से शिवसेना में खलबली मच गई है।

ट्वीट: कुछ भी कर लो, महाराष्ट्र झुकेगा नहीं, रूकेगा नहीं
मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ने कहा कि केंद्रीय एजेंसियां भाजपा की पब्लिसिटी एजेंसी बन गई हैं। केंद्र सरकार पर तंज कसते हुए आदित्य ने ट्वीट किया-कुछ भी कर लो, महाराष्ट्र झुकेगा नहीं, रुकेगा नहीं। परब के करीबी कदम केबल बिजनेस से जुड़े हैं। भाजपा नेता किरीट सोमैया ने कहा कि यदि किसी ने गलत तरीके से कमाई की है तो उसका हिसाब तो देना ही होगा। शिवसेना के राज्यसभा सदस्य संजय राउत ने कहा कि बीएमसी चुनाव होने तक ऐसे ही केंद्रीय जांच एजेंसियों का दुरुपयोग होगा। पार्टी प्रवक्ता ने सवाल किया कि महाविकास आघाडी में शामिल दलों व प. बंगाल में सत्ताधारी टीएमसी के नेताओं को ही क्यों निशाना बनाया जा रहा। क्या देश के दूसरे प्रदेशों में केंद्रीय एजेंसियों के पास कोई काम नहीं है। राउत ने कहा कि भाजपा के नेता दूध के धुले नहीं हैं। हमने उनके खिलाफ ईडी को सबूत दिए हैं। लेकिन, एक भी भाजपा नेता के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई।

जेल जाएंगे ईडी अफसर
राउत ने कहा कि ईडी अधिकारी भाजपा के लिए एटीएम मशीन की तरह काम कर रहे हैं। मैंने प्रधानमंत्री को 13 पन्नों की चि_ी लिखी है। इसमें बताया है कि ईडी अधिकारी किस तरीके से वसूली रैकेट चला रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि दीपेंद्र नवलानी नामक शख्स ईडी के लिए बिल्डरों से वसूली करता है। कई बिल्डर नवलानी की सात कंपनियों को करोड़ों रुपए दे चुके हैं। राउत ने बताया कि नवलानी के खिलाफ मुंबई पुलिस ने वसूली का मामला दर्ज किया है। ईडी के चार अधिकारियों के नाम पुलिस आयुक्त को दिए हैं। शिवसेना नेता ने उम्मीद जताई कि जल्द ही ईडी के ये अधिकारी जेल जाएंगे।