8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महापुरुषों के अपमान के विरोध में आज सोलापुर बंद, चप्पे-चप्पे पर पुलिस की तैनाती

Solapur Bandh Over Governor Bhagat Singh Koshyari’s Remark: सोलापुर बंद के मद्देनजर सोलापुर पुलिस अलर्ट पर है और शहर में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। शहर में सुरक्षा बंदोबस्त के लिए 9 वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक, 27 सहायक पुलिस निरीक्षक, 154 पुलिस कांस्टेबल, रिजर्व पुलिस बल की चार यूनिट, 9 रैपिड रिस्पांस टीमों को तैनात किया गया हैं।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Dec 16, 2022

maharashtra_solapur_bandh.jpg

सोलापुर बंद आज

Solapur Bandh Today: महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी, बीजेपी प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी, मंत्री चंद्रकांत पाटिल के विवादित बयानों के खिलाफ आज सोलापुर बंद का आह्वान किया गया है। श्री शिवजन्मोत्सव मध्यवर्ती महामंडल ने दोपहर 2 बजे तक सोलापुर बंद बुलाया है। हालांकि यह बंद पूरी तरह से शांतिपूर्ण रहेगा।

महाविकास अघाड़ी ने सोलापुर बंद का समर्थन किया है. मंडल के उत्सव अध्यक्ष शेखर फंड ने दावा किया है कि इस बंद में कई स्कूल, कॉलेज, व्यापार संघों के पदाधिकारी अपनी मर्जी से शामिल हुए है। इस बीच सोलापुर में आज सुबह से शुरू होने वाले कारोबार ठप नजर आ रहे है। कृषि उपज बाजार समिति में भी सभी लेन-देन बंद हैं। यह भी पढ़े-महाराष्ट्र के राज्यपाल कोश्यारी के विरोध में आज पुणे बंद, जानें कहां-कितना दिख रहा असर

शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे, एनसीपी, कांग्रेस के साथ छत्रपति शिवाजी महाराज मुस्लिम ब्रिगेड, प्रहार संघटना और विभिन्न व्यापारिक संगठन इस बंद में शामिल हैं।

वहीं बालासाहेब की शिवसेना यानी शिंदे गुट, बीजेपी और मनसे इस बंद के खिलाफ हैं. दोनों पक्षों के नेताओं से पुलिस उपायुक्त विजय कबाडे, दीपाले काले ने बैठक की और बंद की योजना के बारे में जाना। कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को हिदायत दी गई है कि किसी भी नागरिक व व्यापारियों को बंद को सफल बनाने या बंद का विरोध करने के लिए बाध्य नहीं किया जाए।


शहर में पुलिस के सख्त इंतजाम

इस बंद के मद्देनजर सोलापुर पुलिस अलर्ट पर है और शहर में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। शहर में सुरक्षा बंदोबस्त के लिए 9 वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक, 27 सहायक पुलिस निरीक्षक, 154 पुलिस कांस्टेबल, रिजर्व पुलिस बल की चार यूनिट, 9 रैपिड रिस्पांस टीमों को तैनात किया गया हैं।

दोपहर 2 बजे तक बंद रखने की अपील

शिवजन्मोत्सव मंडल के प्रमुख पदाधिकारियों ने सुबह 9 बजे सम्राट चौक स्थित कर्मवीर भाऊराव पाटिल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। उसके बाद सभी संगठनों के पदाधिकारी व कार्यकर्ता छत्रपति शिवाजी महाराज चौक पर एकत्रित हुए। फिर सभी ने सुपर मार्केट स्थित महात्मा ज्योतिबा फुले की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

दोपहर बाद पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होल्कर, चार हुतात्मा और महापुरूष डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर की प्रतिमा के पास अभिवादन रैली समाप्त होगी। शिवजन्मोत्सव मंडल ने शहरवासियों से अपील की है कि दोपहर 2 बजे तक आवश्यक सेवाओं को छोड़कर अन्य सभी बंद रखें।